Dhanbad News: समिति ने वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जुनकुंदर नागरिक सेवा समिति ने वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया। समारोह में नागेश्वर सिंह, ओमप्रकाश बनिया और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों ने समिति के कार्यों की सराहना की। इस मौके पर पूर्व मुखिया अनिल कुमार राम और अन्य नेता भी उपस्थित थे।

Dhanbad News: विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर जुनकुंदर नागरिक सेवा समिति कार्यालय में शुक्रवार की रात को वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। इनमें नागेश्वर सिंह, ओमप्रकाश बनिया, श्याम सिंह, हरवेंद्र सिंह, चंद्रदेव पासवान, रामविलास साव आदि शामिल थे। इन्होंने समिति के कार्यों की सराहना की। मौके पर बीएन मुखर्जी, पूर्व मुखिया अनिल कुमार राम, पूर्व उपमुखिया मनोज कुमार यादव, अधिवक्ता राम सोरेन, झामुमो नेता गोपिन टुडू, सूर्यदेव सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, शिक्षक अविनाश ठाकुर, अनिल साव आदि थे।


