ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसंविधान दिवस पर आरएस मोर कॉलेज में संगोष्ठी

संविधान दिवस पर आरएस मोर कॉलेज में संगोष्ठी

संविधान दिवस पर आरएस मोर कॉलेज में संगोष्ठी गोविंदपुर। आरएस मोर कॉलेज

संविधान दिवस पर आरएस मोर कॉलेज में संगोष्ठी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 27 Nov 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

गोविंदपुर। आरएस मोर कॉलेज में शुक्रवार को संविधान दिवस एवं 26/11 के आतंकी हमले की बरसी पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी संजीव कुमार, सौम्या सागरिका एवं व्यवसायी राजेश जालान थे। प्राचार्य डॉ. प्रवीण सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा संविधान सिर्फ अनेक धाराओं का संग्रह ही नहीं है, बल्कि हमारा संविधान सहस्रों वर्षों की महान परंपरा एवं अखंड धारा और उस धारा की आधुनिक अभिव्यक्ति है। राष्ट्र सर्वोपरि था, इसलिए संविधान का निर्माण किया गया। संजीव कुमार ने कहा कि 26/11 हमारे लिए ऐसा दुखद दिवस है, जब देश के दुश्मनों ने देश के भीतर आकर मुंबई में आतंकवादी घटना को अंजाम दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें