Dhanbad News: सेल चासनाला ने कई जगहों पर कूड़ेदान लगवाए
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: स्वच्छता अभियान के तहत, सेल चासनाला कोलियरीज ने वार्ड 51 में विभिन्न स्थानों पर कूड़ा दान लगाए। स्थानीय लोगों ने SEL प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। पार्षद बीरेंद्र कुमार ने बताया कि नवरात्र पर्व को ध्यान में रखते हुए ये कदम उठाया गया। इस अवसर पर कई लोग मौजूद थे।
सेल चासनाला ने कई जगहों पर कूड़ेदान लगवाए
Dhanbad News: चासनाला। स्वच्छता अभियान को ध्यान में रखते हुए सेल चासनाला कोलियरीज द्वारा सीएसआर मद से वार्ड 51 के पाथरडीह पुराना पास स्टैंड, भारत माता चौक, आम्बेकर चौक के समीप स्वास्थ केंद्र, न्यू स्वारडीह बस्ती, न्यू माइंस पानी टंकी के समीप कूड़ा दान लगाया गया। जिससे स्थानीय लोगो ने सेल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। वही वार्ड 51 के पार्षद बीरेंद्र कुमार ने कहा कि सेल प्रबंधन ने नवरात्र पर्व को देखते हुए क्षेत्र में कूड़ा दान लगाया है। सेल प्रबंधन आभार के पात्र है। मौक़े पर संजय सिंह, अंदिल कुमार, सोनू पासी, करन पाल, पलटू मल्लिक, विष्णु रवानी, राजू रवानी, अखिलेश यादव आदि थे।

