एसएनएमएमसीएच में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद

धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में अब निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। विद्युत विभाग ने निरीक्षण कर नए फीडर की योजना बनाई है, जिससे अस्पताल को पर्याप्त बिजली मिलेगी। सब-स्टेशन में तीन स्रोतों से बिजली कनेक्शन जोड़ा जाएगा, जिससे बिजली संकट से राहत मिलेगी।

एसएनएमएमसीएच में निर्बाध बिजली आपूर्ति होगी

धनबाद, कार्यालय संवाददाता। शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में अब निर्बाध बिजली की आपूर्ति की जाएगी। इसको लेकर विद्युत व वर्क्स विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप ने कर्मी और कार्यपालक अभियंता को दिशा-निर्देश दिया। साथ ही जल्द अलग फीडर निकाल कर कनेक्शन करने का आदेश दिया। जल्द निकाला जाएगा अलग फीडर: पीएमसीएच सब-स्टेशन से नया फीडर जल्द निकाला जाएगा, जिससे अस्पताल को पर्याप्त बिजली आपूर्ति की जाएगी। बाद में नए स्टेशन का निर्माण किया जाएगा, जिससे सिर्फ अस्पताल व मेडिकल कॉलेज को बिजली आपूर्ति की जाएगी।

नई व्यवस्था से बिजली संकट से राहत मिलेगी। सब-स्टेशन को लेकर कई जगहों का निरीक्षण किया गया। जमीन उपलब्ध होने के बाद सब-स्टेशन बनाया जाएगा।पीएमसीएच सब-स्टेशन में तीन स्रोतों से आ रही बिजली: पीएमसीएच सब-स्टेशन में तीन स्रोतों से बिजली कनेक्शन जुड़ा है। हीरापुर, आमाघाटा और पाथरडीह सब-स्टेशन से अस्पताल में हीरापुर सब-स्टेशन का कनेक्शन जुड़ा है। दूसरा स्रोत आमाघाटा व पाथरडीह सब-स्टेशन का कनेक्शन जोड़ा जाएगा, जिससे एक स्रोत में बिजली खराबी आने पर दूसरे स्रोत से आपूर्ति की जाएगी, जिससे अस्पताल में बिजली संकट से राहत मिलेगी। इसके अलावा जिस फीडर की लाइन में तकनीकी समस्या आ रही है, उसे दूर करने पर जोर दिया गया। साथ ही वोल्टेज की समस्या को भी दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेख