Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsScience Exhibition Held at Vivekananda School in Jharia with 107 Student Models
विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किए 107 मॉडल

विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों ने प्रस्तुत किए 107 मॉडल

संक्षेप:

झरिया के विवेकानंद विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें 107 मॉडल प्रस्तुत किए गए। उद्घाटन शिक्षा विकास ट्रस्ट के सभापति कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने किया। निर्णायक मंडली में धनबाद पब्लिक स्कूल के शिक्षक शामिल थे। बेहतर मॉडल के लिए छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए।

Thu, 27 Nov 2025 01:41 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया, प्रतिनिधि झरिया बनियाहीर स्थित विवेकानंद विद्यालय में बुधवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसका उद्घाटन शिक्षा विकास ट्रस्ट धनबाद के सभापति कैलाश प्रसाद अग्रवाल ने किया। प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने 107 मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडली में धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक ब्रांच के अमित घोष, कविता शर्मा व सरिता गुप्ता शामिल थीं। प्रदर्शनी का विद्यालय के अध्यक्ष ओम प्रकाश कासट , सचिव मुकेश सोमानी, कोषाध्यक्ष गोविंद गुटगुटिया, धनबाद पब्लिक स्कूल हीरक शाखा के सचिव आलोक चौधरी, झरिया क्लब के अध्यक्ष संजय कथुरिया, जुगल किशोर राठी, प्रधानाचार्या माधुरी गांगुली आवलोकन किया। बेहतर मॉडल प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।