स्कूल वैन में लगेंगे सीसीटीवी और जीपीएस, बढ़ सकता है किराया

Apr 24, 2026 03:15 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

अभिभावक स्कूल वैन के किराए में बढ़ोतरी के लिए तैयार रहें। वैन एसोसिएशन ने सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए जीपीएस और सीसीटीवी लगाने का निर्णय लिया है। संचालक अभिभावकों से आर्थिक सहयोग की मांग कर रहे हैं। शनिवार को जिला उपायुक्त से मिलने का निर्णय लिया गया है ताकि समस्याओं को साझा किया जा सके।

स्कूल वैन में लगेंगे सीसीटीवी और जीपीएस, बढ़ सकता है किराया

अभिभावक स्कूल वैन के किराए में बढ़ोतरी के लिए तैयार हो जाएं। वैन एसोसिएशन और चालकों ने इस पर मंथन शुरू कर दिया है। जिले के विभिन्न पब्लिक स्कूलों में चलने वाली वैन और अन्य वाहनों में जीपीएस सिस्टम व सीसीटीवी कैमरा लगाने समेत सुरक्षा के अन्य मानकों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी द्विवेदी ने वैन चालकों के साथ बैठक कर इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिए हैं। वैन संचालकों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए इन नियमों के अनुपालन पर सहमति जताई है। हालांकि, सीसीटीवी और जीपीएस लगाने पर होने वाले खर्च को लेकर संचालक परेशान हैं।

एसोसिएशन ने इन उपकरणों को लगवाने के लिए जिला परिवहन कार्यालय से समय की मांग की है। वैन चालकों का कहना है कि सुरक्षा उपकरणों पर होने वाला खर्च अंततः अभिभावकों को ही वहन करना होगा। बिना उनके सहयोग के यह संभव नहीं है। संचालक जल्द ही अभिभावक संघ के प्रतिनिधियों से मिलकर अपनी बात रखेंगे। वैन एसोसिएशन से जुड़े लोगों का कहना है कि कोरोना काल के बाद से किराया नहीं बढ़ा है, जबकि अब नई व्यवस्थाएं लागू की जा रही हैं।डीसी से मिलेगा प्रतिनिधिमंडलएसोसिएशन ने शनिवार को जिला उपायुक्त (डीसी) से मिलकर अपनी समस्याओं को रखने का निर्णय लिया है। संचालकों ने स्पष्ट किया कि वे बच्चों की सुरक्षा से संबंधित सभी बिंदुओं पर ध्यान रखेंगे और सभी वाहनों में यह व्यवस्था पूरी करेंगे। मौके पर जिला अध्यक्ष रामायण सिंह, शफीक अहमद, राजेश मेहता, राकेश कुमार, गौतम पांडेय, रिजवान, नीरज वर्मा, अजय रजक समेत अन्य उपस्थित थे।डीटीओ ने दिया ये निर्देशवैन के कागजात सही हो। सभी गाड़ियों के ड्राइवर का ब्यौरा लिखित में परिवहन पदाधिकारी के कार्यालय और निकटतम थाना को उपलब्ध कराएं।वर्जनजिस तरह की सुविधा अभिभावकों को हम वाहन मालिक देंगे। उसके खर्च में भी बढ़ोतरी होगी। बढ़ी हुई राशि कहीं ना कहीं अभिभावक से ही लेकर पूरी करेंगे। किराया बढ़ाना हमारी मजबूरी है।रामायण सिंह, जिलाध्यक्ष वैन एसोसिएशन

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।