आकांक्षा महिला समिति ने बांटी पाठ्य सामग्री
By Newswrap
हिन्दुस्तान, धनबादपूर्वी झरिया क्षेत्र के दीक्षा महिला मंडल आकांक्षा महिला समिति ने भौंरा 19 नंबर स्थित गुरुकुल विद्या निकेतन में बच्चों के लिए पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर स्कूल बैग, बोर्ड, कॉपी, पेंसिल बॉक्स, वाटर बोतल और चॉकलेट बांटे गए। कार्यक्रम में कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित थे।

पूर्वी झरिया क्षेत्र के दीक्षा महिला मंडल आकांक्षा महिला समिति के सौजन्य से मंगलवार को भौंरा 19 नंबर स्थित गुरुकुल विद्या निकेतन उच्च विद्यालय में बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। मौके पर आकांक्षा महिला समिति की अध्यक्ष इंदु पासवान ने सदस्यों के साथ स्कूल के सैकड़ों बच्चों के बीच स्कूल बैग, बोर्ड, कॉपी, पेंसिल बॉक्स, वाटर बोतल और चॉकलेट का वितरण किया। मौके पर सरोज कुमार, कविता चटर्जी, नेहा कुमारी, मुकलेश ठाकुर, प्रधानाध्यापक कलीम अख्तर, आयशा परवीन, निरंजन पांडे, तापस बनर्जी, अंजलि विश्वकर्मा, जया पात्रा आदि मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


