Dhanbad News: खनन क्षेत्र के स्कूलों को शिफ्ट करने पर 15 को बैठक
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद में खनन प्रभावित क्षेत्रों के विद्यालयों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के लिए डीसी आदित्य रंजन ने 15 सितंबर को बैठक बुलाई है। इसमें वैकल्पिक भूमि और भवन के चयन पर चर्चा होगी। खनन के कारण विद्यालयों में दरारें आ सकती हैं, जिससे छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को खतरा हो सकता है।

Dhanbad News: धनबाद। खनन प्रभावित क्षेत्रों में संचालित विद्यालयों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करने को लेकर डीसी आदित्य रंजन ने 15 सितंबर को बैठक बुलाई है। इसमें विद्यालयों के लिए वैकल्पिक भूमि और भवन के चयन पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए जारी पत्र में कहा गया है कि विभिन्न सरकारी विद्यालयों के क्षेत्र में खनन चल रहा है। इसके कारण विद्यालयों के भवनों में दरारें आने और धंसान की स्थिति उत्पन्न होने की आशंका है। इससे छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है। ऐसे में विद्यालयों का अन्यत्र स्थानांतरण ही विकल्प बचता है।


