स्कूल को शोकॉज, डीडीसी से मिले अभिभावक प्रतिनिधि

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

धनबाद के निर्मला पब्लिक स्कूल गोविंदपुर पर कैंपस में किताब बेचने का आरोप लगा है। डीईओ ने स्कूल को शोकॉज किया है और विस्तृत जांच की मांग की है। झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण के आदेश के अनुसार, सभी विद्यालयों को अपने परिसर में छात्रों को पुस्तकें बेचना वर्जित है। अभिभावक महासंघ ने समस्याओं को उठाया है।

स्कूल को शोकॉज, डीडीसी से मिले अभिभावक प्रतिनिधि

धनबाद, मुख्य संवाददाता। कैंपस में किताब की बिक्री करने का आरोप लगने के बाद निर्मला पब्लिक स्कूल गोविंदपुर को डीईओ अभिषेक झा ने शोकॉज किया है। डीएसई को स्कूल का स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराने को कहा गया है। झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण की ओर से पारित न्यायादेश के अनुसार सभी विद्यालयों को अपने परिसर के अंदर छात्रों को पुस्तक का विक्रय पूर्णत: वर्जित किया गया है। बताते चलें कि डीईओ ने स्कूल प्राचार्य को जारी पत्र में कहा है विद्यालय के जमीन संबंधी कागजात, विद्यालय की एनओसी, विद्यालय परिसर में पुस्तक विक्रय संबंधी लगाए गए आरोपों का बिंदुवार साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण 24 घंटे में उपलब्ध कराएं।

वहीं दूसरी ओर बुधवार को झारखंड अभिभावक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष पप्पू सिंह के नेतृत्व में डीडीसी सन्नी राज से मिलकर री- एडमिशन समेत अन्य समस्याओं को उठाया। मामले में दस्तावेज भी सौंपा। अध्यक्ष ने कहा कि किताब-कॉपी और विद्यालय परिसर में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों पर रोक लगाने संबंधी झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण द्वारा विभिन्न न्यायालयों के आदेश के आलोक में दिए गए आदेश की प्रति भी उपलब्ध कराई गई है। डीडीसी ने कहा कि जल्द ही इन दस्तावेज के अध्ययन के बाद झारखंड अभिभावक महासंघ एवं प्राइवेट स्कूलों साथ बैठक की जाएगी। समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल व समाधान किया जाएगा। महासचिव मनोज मिश्रा ने कहा कि निजी विद्यालय की पुस्तक सिर्फ चिन्हित पुस्तक दुकानों पर मिलने से इनके बीच साठगांठ साबित हो रहा है। अभिभावकों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण हो रहा है। वरीय उपाध्यक्ष मुकेश पांडेय ने कहा कि प्रशासन अविलंब जांच कर शिक्षा माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करे। अन्यथा महासंघ चरणबद्ध आंदोलन करने को बाध्य होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।