सीबीआई ने गोड्डा के डुमरिया एसबीआई मैनेजर को भेजा जेल

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

गोड्डा जिले के एसबीआई शाखा के मैनेजर रोहित कुमार सिंह को सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ा। आरोप है कि उन्होंने एक ग्राहक से बीमा राशि का होल्ड हटाने के लिए 77 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की शिकायत पर सीबीआई ने कार्रवाई की।

सीबीआई ने गोड्डा के डुमरिया एसबीआई मैनेजर को भेजा जेल

गोड्डा जिले के महागामा डुमरिया स्थित एसबीआई शाखा के मैनेजर रोहित कुमार सिंह को मंगलवार को सीबीआई की टीम ने धनबाद सीबीआई के विशेष न्यायालय में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी रोहित कुमार सिंह को 14 दिनों के न्यायिक हिरासत में भेज दिया। सोमवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने रोहित को गोड्डा ललमटिया कुसुमघाटी जोलो पहाड़ के पहाड़िया आदिवासी इतवारी माल्टो से 77 हजार रुपए रिश्वत लेते पकड़ा था। इतवारी माल्टो की शिकायत पर सीबीआई ने रामगढ़ भुरकुंडा पटेल नगर जेएम कॉलेज के पास रहने वाले मैनेजर रोहित कुमार सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे रंगेहाथ गिरफ्तार किया। भुक्तभोगी ने आरोप लगाया था कि उनकी मां मंगली पहाड़िन का डुमरिया एसबीआई ब्रांच में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत पॉलिसी था।

उनकी मां की मृत्यु 21 जून 2025 को हो गई थी। बीमा लाभ के रूप में नोमिनी होने के कारण इतवारी के खाते में दो लाख रुपए रुपए ट्रांसफर हुआ। इसके अलावा मंगली के बचत खाते में भी 35 हजार रुपए थे। यह राशि भी इतवारी के बैंक खाते में ट्रांसफर हो गए, लेकिन बैंक मैनेजर ने भुक्तभोगी के खाते में होल्ड (निकासी पर रोक) लगा दिया था। होल्ड हटाने के एवज में वह बीमा की राशि दो लाख रुपए के लिए में 60 हजार रुपए और बचत खाते के 35 हजार रुपए के लिए 17 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।इतवारी ने रिश्वत की पेशकश के संबंध में 14 मई को धनबाद सीबीआई एसपी भंवर लाल मीना से शिकायत कर दी थी। सीबीआई एसपी ने मामले की जांच के आदेश दिया था। शिकायत का सत्यापन कर सीबीआई की टीम ने आरोप रोहित कुमार सिंह को इतवारी से रिश्वत लेते दबोच लिया।

Ravikant Jha

लेखक के बारे में

Ravikant Jha

शॉर्ट बायो : रविकांत झा पिछले 24 वर्षों से पत्रकारिता फील्ड में हूं। फिलहाल ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद में चीफ रिपोर्टर की भूमिका में अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा हूं।


परिचय एवं अनुभव
रविकांत झा झारखंड के मीडिया जगत के एक जानेमाने नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 24 वर्षों से अधिक समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के लिए क्राइम और रेलवे बिट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। अखबार के साथ-साथ डिजिटल मीडिया के लिए भी रविकांत रोचक व पठनीय कंटेंट देते रहते हैं। इनकी झारखंड की पत्रकारिता में गहरी पैठ है।


करियर का सफर
रविकांत झा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण धनबाद से की थी। रविकांत वर्ष 2010 तक दैनिक जागरण धनबाद के साथ रहे। जागरण में वे शिक्षा, लाइफ स्टाइल एंड एंटरटेनमेंट के साथ रेलवे और धर्म-अध्यात्म व समाज जैसों विषयों को कवर करते थे। यह वह दौर था जब कागजों और पैक्स से पत्रकारिता कंप्यूटर और ई-मेल पर शिफ्ट हो रहा था। वर्ष 2010 में उन्होंने ‘हिन्दुस्तान’ धनबाद का दामन थामा। वर्ष 2010 में मीडिया जगत में न्यू मीडिया का अंकुरण हो चुका था। हिन्दुस्तान में रहते उन्होंने क्राइम और रेलवे जैसी बिट पर अपनी गहरी पहचान बनाई। न्यू मीडिया के साथ तालमेल बैठाते हुए वे प्रिंट के साथ-साथ ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के लिए भी बेहतर सामग्री दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.COM (एकाउंट्स) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। कंप्यूटर में भी डिग्री कोर्स किया है। पत्रकारिता में रहते कई कानूनी कार्यशाला में शामिल हो चुके हैं। पत्रकारिता की अचार संहिता की बारीकी समझ है। हिन्दुस्तान की ओर से आयोजित मोबाइल जर्नलिज्म (MoJo) की कार्यशाला में भी हिस्सा ले चुके हैं। धनबाद के साथ-साथ झारखंड के अपराध और अपराधियों के क्रोनोलॉजी से वे वाकिफ हैं।


विशेषज्ञता
क्राइम (सामान्य अपराध के साथ-साथ सीबीआई, ईडी, सीआईडी, रेल क्राइम व नक्सल गतिविधि)
रेलवे (रेलवे में ईस्टर्न जोन की हर छोटी-बड़ी गतिविधि)
पैनल डिस्कशन का पेशेवर तरीके से संचालन

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।