Dhanbad News: लायंस क्लब हरिणा में ललिता बनीं सावन क्वीन
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: लायंस क्लब हरिणा ने रविवार को दीवान पैलेस में सावन महोत्सव का आयोजन किया। महिलाएं विभिन्न गेम, गीत-संगीत, मेहंदी और क्विज में भागीं। ललिता प्रसाद ने सावन क्वीन का खिताब जीता, जबकि अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में क्लब की महिला सदस्यों और मुख्य अतिथियों का योगदान रहा।

Dhanbad News: लायंस क्लब हरिणा की ओर से रविवार को दीवान पैलेस, हरिणा में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। क्लब की महिला सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न गेम, गीत-संगीत, मेहंदी, क्विज व सावन क्वीन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सावन क्वीन का खिताब ललिता प्रसाद ने जीता। सभी प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में उपाध्यक्ष नम्रता सिंह, सचिव सुनीता सिंह, सहायक कोषाध्यक्ष आशा शर्मा, सहायक सचिव शकुंतला देवी सहित सावित्री देवी, गुलफ्शा खातून, सुप्रिया कुमारी, पूजा भारती, बिमला देवी व ऊषा कुमारी का योगदान रहा। पुरस्कार वितरण में मुख्य अतिथि जोन चेयरपर्सन शशिकांत शरण, हरिणा क्लब अध्यक्ष केसी पाल, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीकांत मिश्रा, प्रशासक सुनील कुमार सिंह व जितेंद्र विश्वकर्मा मौजूद थे।


