Dhanbad News: सावन के रंग और तीज की उमंग, मेले में उमड़ी भीड़
Dhanbad News: धनबाद में रेडिसन होटल में आयोजित दो दिवसीय सावन एवं तीज मेले का शुक्रवार को समापन हुआ। अंतिम दिन बड़ी संख्या में महिलाएँ और परिवार खरीदारी में जुटे रहे। मेले में 45 स्टॉल लगे थे, जहाँ महिलाओं ने पारंपरिक वस्त्र और राखियों की खास खरीदारी की।

Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। रिवाज फैशन एंड लाइफस्टाइल ग्रुप के रेडिसन होटल में आयोजित दो दिवसीय सावन एवं तीज मेले का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल के बीच समापन हो गया। मेले के अंतिम दिन सुबह से ही बड़ी संख्या में महिलाओं और परिवारों की भीड़ उमड़ पड़ी।
महिलाओं की खरीदारी
सावन और हरियाली तीज को लेकर महिलाओं ने पारंपरिक शृंगार व पूजन सामग्री की जमकर खरीदारी की, जिससे पूरे दिन मेला परिसर गुलजार रहा। मेले में 45 स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। जमशेदपुर, सूरत, पंजाब, जयपुर सहित देश के विभिन्न राज्यों और शहरों से आए उद्यमियों ने अपने-अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।
विशेष सामग्री
महिलाओं ने विशेष रूप से सावन और तीज से जुड़ी सामग्री, आकर्षक राखियां, पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइन के परिधानों, कृत्रिम और असली आभूषण, बच्चों के वस्त्र, गृह सज्जा की सामग्री तथा भगवान के परिधानों की खरीदारी में रुचि दिखाई। रक्षाबंधन नजदीक होने के कारण विभिन्न डिजाइन की राखियों के स्टॉल पर भी दिनभर अच्छी भीड़ रही।
मनोरंजन का आकर्षण
मेले में खरीदारी के साथ मनोरंजन का विशेष आकर्षण देखने को मिला। मेहंदी, चित्रांकन और सृजनात्मक कला की प्रस्तुतियों ने महिलाओं और युवतियों को खूब आकर्षित किया। वहीं बच्चों के मनोरंजक खेलों का भी परिवारों ने भरपूर आनंद लिया। पूरे परिसर में सावन और तीज की पारंपरिक छटा देखने को मिली, जिससे उत्सव का माहौल और भी जीवंत हो गया।


