संतोषी पूजा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

Feb 28, 2026 03:10 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

टाटा सिजुआ में आयोजित पांच दिवसीय संतोषी पूजा महोत्सव का शुभारंभ शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ हुआ। पंडित मनोहर पांडेय ने विधि विधान से पूजा की। महिलाएं निर्जला उपवास रखकर माता की आराधना में लगी रहीं। सामूहिक हवन और माता की कथा सुनाई गई। महोत्सव में कई श्रद्धालु और गणमान्य लोग उपस्थित थे।

संतोषी पूजा महोत्सव का हुआ शुभारंभ

टाटा सिजुआ एक‌ नंबर में आयोजित पांच दिवसीय संतोषी पूजा महोत्सव में शुक्रवार को पूजा अर्चना के साथ ही पट खुल गया। पट खुलते ही माता संतोषी के जयकारे से पूरा इलाका गूंज उठा। पंडित मनोहर पांडेय ने पूरे विधि विधान व वैदिक‌ मंत्रोच्चारण के साथ माता की पूजा अर्चना की। सुबह से ही काफी संख्या में महिलाएं निर्जला उपवास रखकर दिन भर माता की आराधना में लीन रहीं। सभी श्रद्धालु के साथ सामूहिक हवन संपन्न कराया गया। मनोहर पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराते हुए माता संतोषी की कथा सुनाई‌। महिलाओं ने माता को चुनरी व नारियल भेंट किया। संध्या में माता की आरती हुई।

यजमान के रूप में गंगा हरि विधि विधान कर रहे थे। महोत्सव को लेकर भव्य पंडाल के बीच माता की आकर्षक प्रतिमा स्थापित की गई। मौके पर अध्यक्ष राजीव कुमार, सचिव सुरेंद्र नोनिया, मुखलाल हरि, मनोज भुइयां, महेंद्र राजवंशी, अनील राजवंशी, अमन कुमार, किशन कुमार, दीपक तुरी, सोनू कुमार, राजेश हरि, रूपेश कुमार, सूरज चौहान आदि उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।