Santosh Singh Reappointed as Dhanbad District Congress President Local Union Celebrates संतोष सिंह के धनबाद कांग्रेस का दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर इंटक में हर्ष, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSantosh Singh Reappointed as Dhanbad District Congress President Local Union Celebrates

संतोष सिंह के धनबाद कांग्रेस का दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर इंटक में हर्ष

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह को पुनः जिम्मेदारी मिलने पर भौरा में खुशी मनाई गई। क्षेत्र के अध्यक्ष एसके शाही और सचिव संजय सिंह ने समर्थकों के साथ मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर कई...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 6 Oct 2025 03:21 AM
share Share
Follow Us on
संतोष सिंह के धनबाद कांग्रेस का दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर इंटक में हर्ष

भौरा, प्रतिनिधि। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष पद पर संतोष सिंह को पुनः जिम्मेदारी दिए जाने पर भौरा राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन कार्यालय भौरा, सुदामडीह में क्षेत्र के अध्यक्ष श्री एसके शाही,तथा क्षेत्र के सचिव संजय सिंह एवं उत्तम गोस्वामी ने अपने समर्थकों सहित खुशी जाहिर किया और मिठाइयां बांटी। इस अवसर पर आज भौरा कार्यालय मे सतीश रजक, नूनूलाल पासवान, निरंजन कालिंदी, नारायण बाउरी, उमेश दास, सुजीत कुमार रवानी, गोनौरी रजक, अनिल महतो, बिरेंद्र महतो, जसवंत सिंह, अयोध्या प्रसाद, मिथिलेश कुमार, भूषण महतो, विकास दे, शिव बलि रविदास, गंगा यादव उपस्थित थे। वही झरिया निवासी रामजी सिंह ने भी प्रसन्नता व्यक्त की है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।