संकल्प महिला समिति ने 70 छात्रों के बीच बांटे स्कूल बैग
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
संकल्प महिला समिति कतरास ने बुधवार को पारसनाथ उद्यान रामकनाली में प्राथमिक विद्यालय के 70 छात्रों को स्कूल बैग, वाटर बॉटल और नाश्ते का पैकेट वितरित किया। इस कार्यक्रम का संचालन दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल के मार्गदर्शन में किया गया। समिति की अध्यक्ष शशि प्रसाद ने समाज सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

कतरास, प्रतिनिधि। संकल्प महिला समिति कतरास द्वारा बुधवार को पारसनाथ उद्यान रामकनाली में प्राथमिक विद्यालय के 70 छात्रों के बीच स्कूल बैग, वाटर बॉटल और नाश्ते का पैकेट वितरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती अर्चना अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं उपाध्यक्ष के निर्देश पर किया गया। समिति की अध्यक्ष शशि प्रसाद ने कहा कि संकल्प महिला समिति हमेशा सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती है और आगे भी जरूरतमंद बच्चों की मदद करती रहेगी। मौके पर आशा, पार्वती सिंह, ऋचा सहित कई महिलाएं उपस्थित थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


