मेयर चुनाव ने बढ़ा दिया संजीव-रागिनी का राजनीतिक कद
धनबाद नगर निगम के मेयर संजीव सिंह का राजनीतिक कॅरियर पुनर्जीवित हुआ है। उनकी पत्नी रागिनी सिंह का राजनीतिक कद भी बढ़ा है। एक ही परिवार में मेयर और विधायक होने से क्षेत्र में चर्चा है। रागिनी ने चुनाव में भाजपा का समर्थन किया और अब दोनों पति-पत्नी की जोड़ी आगामी चुनावों में एक बड़ी ताकत मानी जा रही है।

धनबाद नगर निगम के मेयर चुने जाने के बाद संजीव सिंह का न केवल राजनीतिक कॅरियर पुनर्जीवित हुआ, बल्कि उनकी पत्नी और झरिया विधायक रागिनी सिंह राजनीतिक कद भी धनबाद में काफी ऊंचा हो गया है। संजीव सिंह के मेयर बनने और रागिनी सिंह के पहले से ही विधायक होने के कारण जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। एक ही परिवार के पास शहर के दो सबसे महत्वपूर्ण मेयर और विधायक का पद आ गया है। सिंह मेंशन का राजनीतिक प्रभाव पूरे निगम क्षेत्र में फैल गया है, जो करीब चार विधानसभाओं तक फैला हुआ है। सिंह मेंशन के जनाधार और राजनीति को कम कर आंकने वाले भी दंग है।
वैसे लोग भी अब सिंह मेंशन में जीत के बाद पहुंचकर बधाई देने लगे हैं। बताते चलें कि संजीव सिंह को चुनाव लड़ने से रोकने के लिए कई राजनीतिक दबाव दिया गया, लेकिन वे टस से मस नहीं हुए। चुनाव के दौरान विधायक पत्नी रागिनी सिंह ने खुद को भाजपा के प्रति वफादारी दिखाई और आधिकारिक उम्मीदवार का समर्थन किया जबकि संजीव सिंह निर्दलीय लड़े। वह तटस्थ हो गईं। एक तरफ पार्टी, दूसरे तरफ पति थे। अब संजीव सिंह के जीत के बाद रागिनी सिंह का कद बढ़ना स्वाभाविक है क्योंकि उनका कद एक अनुशासित नेता और एक विजयी परिवार की मुखिया के रूप में बढ़ा है जबकि संजीव सिंह के आठ साल तक जेल में रहने के दौरान रागिनी सिंह प्रतिदिन जनता से जुड़ी रहीं। समर्थक जोश में कह रहे हैं कि संजीव सिंह की प्रभावशाली जीत के बाद आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों पति-पत्नी की जोड़ी भाजपा के अंदर और बाहर एक बड़ी ताकत के रूप में उभरेगी। श्याम दरबार में संजीव-रागिनी ने टेका मत्था झरिया। नए मेयर संजीव सिंह ने रविवार को झरिया पहुंचकर श्रद्धा के साथ विभिन्न मंदिरों में पूजा-अर्चना की। उनके साथ पत्नी सह झरिया विधायक रागिनी सिंह भी मौजूद रहीं। विधायक ने भी पूजा-अर्चना की। सबसे पहले दोनों ने झरिया स्थित श्री खाटू श्याम धाम में विधिवत आरती-पूजन में भाग लिया और भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद झरिया 4 नंबर टैक्सी स्टैंड स्थित मां काली मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। संजीव सिंह ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से मिली इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



