Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsSanjeev Singh Returns Home Supporters Celebrate with Joyous Welcome

घर पहुंचे संजीव, सिंह मेंशन में जश्न

झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह रविवार को स्वस्थ होकर घर लौटे। समर्थकों ने ढोल-ताशा और गायत्री मंत्र के साथ उनका स्वागत किया। उनकी पत्नी रागिनी और परिवार ने भी उनका अभिनंदन किया। संजीव सिंह को नीरज...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 13 Oct 2025 05:35 AM
share Share
Follow Us on
घर पहुंचे संजीव, सिंह मेंशन में जश्न

धनबाद, विशेष संवाददाता झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह रविवार को स्वस्थ होकर सिंह मेंशन पहुंचे तो स्वागत में बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे। ढोल-ताशा, शंख ध्वनि एवं गायत्री मंत्र से उनका अभिनंदन किया गया। उत्साहित समर्थकों ने देखो देखो कौन आया, शेर आया...के नारे लगाए। सिंह मेंशन में उत्साह का माहौल था। संजीव सिंह की झरिया विधायक पत्नी रागिनी सिंह ने पति का स्वागत किया। वहीं बड़े चाचा विक्रमा सिंह, मां कुंती सिंह, बहन किरण सिंह, भाई सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह के साथ रिश्तेदारों ने तिलक लगा शुभकामनाएं दीं। नीरज सिंह हत्याकांड के आरोप में आठ साल से अधिक समय तक जेल में रहने के बाद 26 अगस्त 2025 को संजीव सिंह साक्ष्य के अभाव में कोर्ट से बरी हुए थे।

इसके बाद इलाज के लिए दिल्ली चले गए थे। इतने लंबे अंतराल के बाद घर वापसी की खुशी देखने लायक थी। समर्थकों ने संजीव सिंह पर फूलों की बारिश की। समर्थन में नारे लगाए। सिंह मेंशन में प्रवेश करने के पहले दंडवत प्रणाम किया।