दूसरे राउंड की मतगणना के बाद संजीव सिंह 9944 मतों से आगे

Feb 28, 2026 03:26 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

नगर निगम चुनाव में संजीव सिंह ने मेयर पद के लिए 28377 मत प्राप्त कर बढ़त बनाई है। चंद्रशेखर अग्रवाल 18433 मतों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। पहले और दूसरे राउंड की मतगणना में कई वोट रिजेक्ट हुए हैं। बाकी मतगणना शनिवार सुबह होगी।

दूसरे राउंड की मतगणना के बाद संजीव सिंह 9944 मतों से आगे

नगर निगम चुनाव में भाजपा से बागी होकर मेयर का चुनाव लड़ रहे संजीव सिंह ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। मेयर चुनाव में दूसरे राउंड की काउंटिंग तक संजीव सिंह ने 9944 हजार मतों से बढ़त बना ली थी। संजीव सिंह को अब तक 28377 मत मिले, वहीं दूसरे नंबर पर चल रहे जेएमएम समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल को 18433 मत मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजीव कुमार 15789 मतों के साथ तीसरे नंबर पर और कांग्रेस समर्थित शमशेर आलम 10246 मतों के साथ चौथे नंबर पर चल रहे हैं। शुक्रवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले राउंड का परिणाम दोपहर साढ़े तीन बजे आया।

मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने पहले राउंड से ही दूसरे प्रत्याशियों पर बढ़त बनानी शुरू कर दी थी। पहले राउंड में ही संजीव सिंह ने दूसरे स्थान पर रहे चंद्रशेखर अग्रवाल से लगभग 5267 मतों से आगे निकल गए थे। नगर निकाय चुनाव के मतगणना में निर्वाची पदाधिकारी (महापौर) सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार ने धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो की अनुमति से प्रत्याशियों को मिले वोट की संख्या जारी की। प्रथम राउंड की गिनती में 3980 वोट रिजेक्ट हुए। वहीं प्रथम राउंड में कुल 55,700 वोटों की गिनती हुई। दूसरे राउंड की गिनती में 7826 वोट रिजेक्ट हुए। वहीं दूसरे राउंड में कुल 1,07,727 वोटों की गिनती हुई। देर रात 11 बजे के बाद दूसरे राउंड की काउंटिंग पूरी करने के बाद मतगणन रोक दी गई। बाकी बची मतगणना शनिवार को सुबह पांच बजे से होगी। ------------- प्रत्याशियों के नाम पहला राउंड दूसरा राउंड कुल प्राप्त वोट संजीव सिंह 15791 12586 28377 चंद्र शेखर अग्रवाल 10524 7909 18433 संजीव कुमार 8645 7144 15789 शमशेर आलम अंसारी 4173 6073 10246 प्रकाश कुमार 1516 2679 4195 इंदु देवी 2084 2012 4096 अमित कुमार अग्रवाल 671 803 1474 आकाश दुसाध 378 610 988 उमेश पासवान 430 385 815 कुसुम देवी 502 434 936 जावेद इकबाल 470 634 1104 दिलीप कुमार 358 386 744 दीनानाथ ठाकुर 336 288 624 नवल किशोर पासवान 332 365 697 मो परवेज खान 379 414 793 बिनोद कुमार सिंह 371 364 735 भृगु नाथ भगत 378 465 843 मुकेश कुमार पांडेय 257 262 519 योगेंद्र प्रधान 157 156 313 रवि चौधरी 728 637 1365 रवि बुंदेला 528 458 986 राजकुमार कनौजिया 190 203 393 राम विनय सिंह 265 253 518 राहुल कुमार चौहान 507 548 1055 मो रुस्तम अंसारी 308 482 790 लक्ष्मी देवी 443 407 850 शांतनु कुमार चंद्रा 486 721 1207 शिल्पी शर्मा 200 239 439 केसी. सिंहराज 313 264 577

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।