चारों विधानसभा में निर्णायक बढ़त हासिल करने में कामयाब रहे संजीव सिंह
धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह ने चारों विधानसभा क्षेत्रों में प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनाई। धनबाद विधानसभा में चंद्रशेखर अग्रवाल से करीबी मुकाबले के बावजूद संजीव सिंह को 56 हजार से अधिक वोटों की लीड मिली। भाजपा समर्थित उम्मीदवार को भी संजीव सिंह ने पीछे छोड़ दिया। झरिया में संजीव सिंह की बढ़त और स्थिति मजबूत रही।

धनबाद के नवनिर्वाचित मेयर संजीव सिंह निगम क्षेत्र के चारों विधानसभा क्षेत्र धनबाद, झरिया, बाघमारा एवं सिंदरी में प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशियों से आगे रहे। प्राप्त मतों का आकलन करें तो सभी चारों विधानसभा क्षेत्रों में संजीव सिंह को निर्णायक बढ़त है। मुकाबले जैसी स्थिति नहीं है। धनबाद विधानसभा क्षेत्र में झामुमो समर्थित प्रत्याशी चंद्रशेखर अग्रवाल से संजीव सिंह की करीबी लड़ाई के बावजूद बढ़त है। भाजपा समर्थित संजीव कुमार धनबाद में भी काफी पीछे रहे। यानी धनबाद विधानसभा में भाजपा का वोट बैंक संजीव सिंह को शिफ्ट हुआ। जानकार कहते हैं कि भाजपा के कुछ वोट चंद्रशेखर अग्रवाल को भी मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी से संजीव सिंह को 56 हजार से अधिक की लीड है।
प्राप्त मतों पर गौर करें तो भाजपा समर्थित प्रत्याशी से संजीव सिंह को सबसे ज्यादा 21,336 वोट की लीड धनबाद विधानसभा में है। झरिया विधान सभा में भी 20,889 वोट की लीड है। वहीं कतरास में 11,427 एवं सिंदरी में भाजपा समर्थित प्रत्याशी से 2904 वोट अधिक मिले हैं। आनुपातिक रूप से देखें तो मतदाताओं की संख्या के मुकाबले झरिया में सबसे ज्यादा बढ़त है। यानी संजीव सिंह ने साबित किया कि झरिया अभी भी सिंह मेंशन का गढ़ है। मतों की संख्या के आधार पर धनबाद में सबसे ज्यादा बढ़त 21,336 मिलना इस बात का संकेत है कि झरिया के साथ-साथ धनबाद में भी संजीव सिंह बेहतर स्थिति में रहे। हालांकि धनबाद विधानसभा में चंद्रशेखर अग्रवाल ने 43,830 वोट लाकर संजीव सिंह के समक्ष चुनौती पेश करने की कोशिश की।विधानसभावार मेयर प्रत्याशियों को मिले वोटविधानसभा चंद्रशेखर अग्रवाल शमशेर आलम संजीव कुमार संजीव सिंहझरिया 27016 22401 17824 38713धनबाद 43830 26526 27649 48985कतरास 6572 9450 9286 20713सिंदरी 5057 706 3043 5947कुल 82475 59083 57802 114358
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


