ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादसहियाओं ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव

सहियाओं ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव

मानदेय वृद्धि और कोरोना प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला भर की सहियाओं ने सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस घेराव में सहियाओं...

सहियाओं ने किया सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 23 Sep 2022 03:21 PM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद वरीय संवाददाता

मानदेय वृद्धि और कोरोना प्रोत्साहन राशि की मांग को लेकर शुक्रवार को जिला भर की सहियाओं ने सिविल सर्जन कार्यालय का घेराव किया। इस घेराव में सहियाओं के साथ निरसा के पूर्व विधायक अरूप चटर्जी भी शामिल हुए।

सहियाओं का कहना है कि उन्हें सिर्फ 2000 रुपया मानदेय मिलता है। इससे घर चलाना मुश्किल है। 2000 में दम नहीं, 20000 से कम नहीं का नारा लगाते हुए सहियाओं ने मानदेय बढ़ाकर 20000 रुपए करने की मांग की। कोरोना के दौरान कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों को मिलने वाले कोरोना प्रोत्साहन राशि का भुगतान की मांग को लेकर भी सहियाओं ने नारेबाजी की। उनका कहना था कि ग्रास रूट लेवल पर सरकार और स्वास्थ्य अधिकारी उन्हें रीड की हड्डी बताते हैं। लेकिन जब मानदेय वृद्धि और अन्य वित्तीय लाभ देने की बारी आती है तो लोगों को इस रीड की याद नहीं आती। उनके साथ हमेशा सौतेला व्यवहार होता आया है। सहिया अब इस सौतेले व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगी। जरूरत पड़ी तो विधानसभा का घेराव किया जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें