Dhanbad News: राहरगोड़ा में रुद्राभिषेक और हरि कीर्तन
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: धनबाद के राहरगोड़ा स्थित शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी के अवसर पर रुद्राभिषेक और हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह और समाजसेवी कुंभनाथ सिंह शामिल हुए। यह आयोजन मंदिर की तीसरी स्थापना वर्षगांठ पर पंडित दशरथ पांडेय की स्मृति में होता है।

Dhanbad News: धनबाद। धैया के राहरगोड़ा स्थित शिव मंदिर में सावन की तीसरी सोमवारी और नाग पंचमी पर रुद्राभिषेक और हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। शिव स्तोत्रों और हरिनाम संकीर्तन से पूरा धैया क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। अनुष्ठान में मुख्य अतिथि धनबाद जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह व समाजसेवी कुंभनाथ सिंह शामिल हुए। आयोजकों ने बताया कि शिव मंदिर के तीसरे स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर पंडित दशरथ पांडेय की स्मृति में हर वर्ष भव्य रुद्राभिषेक, अखंड हरिकीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाता है।


