ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादट्यूशन से रफूचक्कर हुआ प्रेमी जोड़े के परिजनों का थाने में हंगामा

ट्यूशन से रफूचक्कर हुआ प्रेमी जोड़े के परिजनों का थाने में हंगामा

प्रेमी जोड़ा ट्यूशन पढ़ने के दौरान रफूचक्कर हो गया। इधर दोनों के परिजज शुक्रवार को सरायढेला थाना पहुंचे और जमकर हंगामा...

ट्यूशन से रफूचक्कर हुआ प्रेमी जोड़े के परिजनों का थाने में हंगामा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 04 Dec 2021 03:51 AM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद, कार्यालय संवाददाता

प्रेमी जोड़ा ट्यूशन पढ़ने के दौरान रफूचक्कर हो गया। इधर दोनों के परिजज शुक्रवार को सरायढेला थाना पहुंचे और जमकर हंगामा किया। दोनों के परिजन ही एक-दूसरे पर उनके बच्चे को भगाने का आरोप लगा रहे थे। लड़की पुलिस लाइन की रहने वाली है जबकी लड़का नूतनडीह का निवासी है। बताया कि दोनों साथ में ट्यूशन पढ़ते थे। गुरुवार को दोनों ही लापता हो गए। थाना पहुंचे छात्रा के परिजनों ने आरोप लगाया कि लड़के व उसके परिजनों के बहकावे में आकर उनकी पुत्री घर से गहने व पैसे लेकर चली गई। वहीं लड़के के परिजनों ने भी छात्रा पर बहला-फुसला की भगा ले जाने का आरोप लगाया है। दोनों पक्ष ने सरायढेला थाने में इसकी लिखित शिकायत की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें