रेलवे स्टेशन से 27 बोतल शराब बरामद
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने एक बैग से 22 बोतल रम और 5 बोतल व्हिस्की जब्त की। आरोपी दीपक मंडल को गिरफ्तार किया गया। 29 दिसंबर को लैगेज स्कैन मशीन से जांच में शराब मिली। पुलिस ने बैग जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया।

धनबाद। आरपीएफ ने धनबाद स्टेशन के गेट नंबर एक के पास एक बैग से 22 बोतल रम और पांच बोतल व्हिस्की जब्त की। मौके से एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया। आरोपी दीपक मंडल चेपकिया टुंडी का रहने वाला है। आरपीएफ ने बताया कि 29 दिसंबर की रात लैगेज स्कैन मशीन से जांच के दौरान बैग में अंग्रेजी शराब दिखी। पुलिस ने बैग जब्त कर लिया और युवक को हिरासत में ले लिया। बैग से 22 बोतल रम और पांच बोतल व्हिस्की जब्त कर उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


