धनबाद स्टेशन पर पकड़ी 22 बोतल शराब
Feb 17, 2026 02:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद स्टेशन के तीन नंबर वीआईपी गेट के पास आरपीएफ की टीम ने दो झोलों में 22 बोतल शराब पकड़ी। ऐसा माना जा रहा है कि होली के लिए शराब की खेप बिहार भेजी जा रही थी। आरपीएफ ने शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया है और आरोपी की पहचान करने में जुटी है।

धनबाद। धनबाद स्टेशन के तीन नंबर वीआईपी गेट के पास सोमवार को आरपीएफ की टीम ने दो झोलों में भरी 22 बोतल शराब पकड़ी। आशंका जताई जा रही है कि होली के मद्देनजर कोई शराब की खेप लेकर बिहार जाने की फिराक में था। आरपीएफ शराब लेकर वीआईपी गेट तक पहुंचे व्यक्ति की पहचान में जुटी है। आरपीएफ ने अग्रिम कार्रवाई के लिए शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



