Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsRPF Busts Turtle Smuggling in Doon Express from Rishikesh to Howrah
दून एक्सप्रेस में महिला कोच से 35 कछुआ बरामद

दून एक्सप्रेस में महिला कोच से 35 कछुआ बरामद

संक्षेप:

धनबाद में दून एक्सप्रेस में आरपीएफ ने कछुआ तस्करी का भंडाफोड़ किया। ट्रेन के महिला कोच में सीट के नीचे तीन थैलों में 35 कछुए छिपाए गए थे। वन विभाग ने कछुओं को जब्त कर लिया है और तस्करों की पहचान के लिए जांच जारी है।

Dec 04, 2025 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, मुख्य संवाददाता। ऋषिकेश से हावड़ा जा रही दून एक्सप्रेस में आरपीएफ ने मंगलवार की देर रात करीब पौने तीन बजे कछुआ तस्करी का भंडाफोड़ किया। ट्रेन की पिछली गार्ड बोगी से सटे महिला कोच में सीट के नीचे तीन थैलों में डालकर 35 कछुओं को बंगाल ले जाया जा रहा था। धनबाद रेलवे स्टेशन पर जांच में कछुआ जब्त किए गए। कछुओं को वन विभाग को सौंप दिया गया। आरपीएफ पता लगाने में जुटी है कि कछुआ की तस्करी में कौन लोग शामिल थे। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि धनबाद पोस्ट स्तर पर गठित टास्क टीम प्लेटफॉर्म नंबर एक पर गश्त में जुटी थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

टीम ने 13010 योग नगरी ऋषिकेश-हावड़ा दून एक्सप्रेस के गार्ड ब्रेक से सटे महिला कोच में कछुओं को ले जाते पकड़ा। महिला कोच की जांच करने पर सीट के नीचे तीन थैलों में रखे कछुए मिले। आसपास की महिला यात्रियों से पूछने पर किसी ने भी थैले पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। थैले के संबंध में पूछने पर किसी ने भी कोई जानकारी नहीं दी। घटना की सूचना पाकर वन विभाग की टीम पहुंची और कछुओं को ले गई। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश से आने वाली ट्रेनों में लगातार कछुओं की तस्करी पकड़ी जा रही है। बताया जा रहा है कि बंगाल में ले जाकर कछुओं को अच्छी कीमतों पर बेचा जाता है। रेस्टोरेंट में परोसने के साथ इन कछुओं से शक्तिवर्धक दवाएं बनाई जाती हैं।