Dhanbad News: दून एक्सप्रेस से 39 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने 39 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। शराब की कीमत 27,240 रुपए बताई गई है। आरोपियों की पहचान रौशन कुमार और गुलशन कुमार के रूप में हुई है। शराब को उत्पाद विभाग को सौंप दिया गया।

Dhanbad News: दून एक्सप्रेस से 39 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार

Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। ऑपरेशन सतर्क के तहत आरपीएफ की स्पेशल टास्क टीम ने शुक्रवार को धनबाद रेलवे स्टेशन पर 39 लीटर विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया। शराब की कीमत 27,240 रुपए बताई गई। शराब की बोतलों पर फॉर सेल इन डब्ल्यूबी ओनली लिखा था। इससे पूर्व, आरपीएफ पोस्ट धनबाद और सीआईबी की टीम स्टेशन पर गश्त व निगरानी कर रही थी। इस बीच दून एक्सप्रेस के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर रात 1.17 बजे पहुंचने के बाद एस-7 कोच की बर्थ नंबर 18 और एस-8 की बर्थ नंबर 46 पर सवार यात्रियों की जांच की गई। दोनों के पास प्लास्टिक के बोरे और झोले में शराब मिली।

जांच में कुल 39 लीटर शराब बरामद हुई। आरपीएफ ने गवाहों की मौजूदगी में रात 2.30 बजे शराब जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रौशन कुमार (35) और गुलशन कुमार (32), दोनों गरसंडा, थाना रामगढ़ चौक, जिला लखीसराय बिहार निवासी के रूप में हुई है। उपनिरीक्षक प्रशांत कुमार की शिकायत पर जब्त शराब को आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग धनबाद को सौंप दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: दून एक्सप्रेस से 39 लीटर शराब के साथ दो गिरफ्तार