स्टेशन पर यात्री के मोबाइल चोरी में मिल्लतगंज का युवक गिरफ्तार
धनबाद स्टेशन पर आरपीएफ ने एक शातिर चोर अरमान को पकड़ा, जिसने टिकट काउंटर के पास सोए हुए यात्री का मोबाइल चुराया था। उसके पास से चोरी का मोबाइल बरामद किया गया, जो झरिया के अभिषेक कुमार शर्मा का था। पिछले साल भी अरमान को जेल भेजा गया था।

धनबाद। धनबाद स्टेशन पर यात्रियों का मोबाइल चोरी करने के मामले में आरपीएफ ने शनिवार की सुबह एक शातिर को पकड़ा। उसके पास से चोरी का एक मोबाइल भी बरामद किया गया। पकड़ा गया भूली ओपी क्षेत्र मिल्लतगंज गौसिया मस्जिद के पास रहने वाला अरमान आदतन अपराधी है। पिछले साल 23 सितंबर को भी उसे पकड़ कर जेल भेजा गया था। आरपीएफ इंस्पेक्टर अजय प्रकाश ने बताया कि धनबाद स्टेशन के उत्तर दिशा में स्थित टिकट काउंटर के पास से आरपीएफ की टीम ने अरमान को पकड़ा। उसने बताया कि उसने टिकट काउंटर के पास सोए हुए एक यात्री का मोबाइल चुराया है।
जांच में पता चला कि चोरी का मोबाइल झरिया कतरास मोड़ सिंह नगर निवासी अभिषेक कुमार शर्मा का है। आरपीएफ ने अभिषेक को मोबाइल जब्ती के संबंध में जानकारी दे दी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


