Robbery in Dhanbad Thieves Snatch Gold Chain from Woman in Broad Daylight बरटांड़ में महिला से चेन झपट ले उड़े उचक्के, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsRobbery in Dhanbad Thieves Snatch Gold Chain from Woman in Broad Daylight

बरटांड़ में महिला से चेन झपट ले उड़े उचक्के

धनबाद के बरटांड़ में बाइक सवार उचक्कों ने महिला के गले से एक लाख रुपए की सोने की चेन झपट ली। यह घटना रविवार को सरदार पटेल चौक पर हुई जब महिला अपने पति के साथ बाजार गई थी। घटना के बाद विजय कुमार सिंह...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादMon, 30 Dec 2024 02:13 AM
share Share
Follow Us on
बरटांड़ में महिला से चेन झपट ले उड़े उचक्के

धनबाद, वरीय संवाददाता। बरटांड़ में मधुलिका के पास बाइक सवार उचक्के महिला के गले से सोने की चेन झपट कर ले उड़े। घटना रविवार की दोपहर की है। धैया के भेलाटांड़ निवासी विजय कुमार सिंह अपनी पत्नी मीना देवी के साथ सुबह 11 बजे बाजार गए। सरदार पटेल चौक पर मधुलिका के पास अचानक एक बाइक आकर रुकी। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते बाइक पर पीछे बैठे युवक ने मीना देवी के गले से सोने की चेन झपट ली। बताया गया कि दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। चेन झपटने के बाद बाइक से तेज गति से हाउसिंग कॉलोनी की ओर भाग गए। चेन की कीमत एक लाख रुपए है। विजय धनबाद थाने पहुंचे और घटना की शिकायत की। बाद में धनबाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और आसपास का निरीक्षण किया। सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।