दो जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

Feb 28, 2026 03:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

कतरास शहर में शुक्रवार को दो सड़क हादसे हुए, जिससे सड़क सुरक्षा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों पर सवाल उठे। पहली घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ, जबकि दूसरी टक्कर में दो युवक घायल हुए। स्थानीय लोग अंधेरे को हादसों का कारण मानते हैं और प्रशासन से जल्द उपाय करने की मांग कर रहे हैं।

दो जगहों पर हुई सड़क दुर्घटना में तीन जख्मी

कतरास शहर में शुक्रवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए दो सड़क हादसों ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइटों पर सवाल खड़े कर दिए। पहली घटना पचगढ़ी बाजार भटमुरना पथ के कैलुडीह के पास हुई, जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत नर्सिंग होम पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देखते हुए 108 एंबुलेंस से धनबाद रेफर कर दिया। दूसरी दुर्घटना राहुल चौक के पास हुई। बाघमारा की ओर जा रहे विक्की और निक्की की बाइक की टक्कर विपरीत दिशा से आ रही बिना लाइट की बाइक से हो गई।

जोरदार भिड़ंत में दोनों युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि राहुल चौक की हाई मास्ट लाइट एक सप्ताह से बंद है और हीरक मार्ग की स्ट्रीट लाइटें भी पर्याप्त रूप से नहीं जल रही है। अंधेरे के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे हैं। लोगों ने निगम प्रशासन से जल्द व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।