ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादराजद ने फूंका नीतीश का पुतला

राजद ने फूंका नीतीश का पुतला

बिहार में महागठबंधन तोड़कर भाजपा के सहयोग से सरकार बनाने का विरोध जिले के राजद कार्यकर्ताओं ने किया है। शुक्रवार को राजद ने विरोध करते हुए रणधीर वर्मा चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला...

राजद ने फूंका नीतीश का पुतला
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 28 Jul 2017 09:07 PM
ऐप पर पढ़ें

बिहार में महागठबंधन तोड़कर भाजपा के सहयोग से सरकार बनाने का विरोध जिले के राजद कार्यकर्ताओं ने किया है। शुक्रवार को राजद ने विरोध करते हुए रणधीर वर्मा चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पुतला फूंका। नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी भी की। राजद के प्रदेश महासचिव सैय्यद इमरान कादरी, लेबर सेल के विक्रम यादव, युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव असमल खान, मोहसीन खान समेत अन्य ने कहा कि महागठबंधन तोड़ने वाले अवसरवादी हैं। नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों का विश्वास तोड़ा है। सांप्रदायिक लोगों से हाथ मिलाया है। जिलाध्यक्ष तारकेश्वर यादव ने कहा कि बिहार के लोगों ने यह नहीं सोचा था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद की लालच में यह काम करेंगे। लालू यादव के साथ विश्वासघात किया है। इस मौके पर हातिम अंसारी, नवलकिशोर पासवान, रामउग्ररह शर्मा, इश्तियाक अंसारी, ब्रह्मदेव यादव, सर्फुद्दीन अंसारी, राजदेव भारती, सुखदेव विद्रोही, मो. नईम खान, महेन्द्र यादव, कल्लू राय, धर्मपाल यादव, प्रदीप गोप, बालेश्वर यादव, तनवीर आलम, सज्जाद खान समेत अन्य मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें