ईंधन संकट के बावजूद धनबाद में वाहनों की बिक्री में उछाल

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में जारी तनाव और ईंधन संकट के बावजूद वाहनों की बिक्री बढ़ रही है। जनवरी से जून तक हर माह औसतन पांच हजार से अधिक वाहनों का निबंधन हो रहा है। जीएसटी संशोधन और वित्तीय सुविधाओं के कारण दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों की मांग में वृद्धि हुई है।

ईंधन संकट के बावजूद धनबाद में वाहनों की बिक्री में उछाल

मध्यपूर्व में जारी तनाव और ईंधन संकट के बावजूद धनबाद में वाहनों की बिक्री लगातार बढ़ रही है। जिले में जनवरी से शुरू हुआ बिक्री का उछाल जून तक बरकरार है। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष धनबाद में हर माह औसतन पांच हजार से अधिक वाहनों का निबंधन हो रहा है जबकि पिछले वर्ष यह औसत करीब चार हजार वाहन प्रतिमाह था। वाहनों की बढ़ती मांग का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जून माह के पहले सप्ताह में ही लगभग 1100 नए वाहन जिले की सड़कों पर उतर चुके हैं। वहीं अप्रैल महीने में वाहन निबंधन का आंकड़ा 6300 तक पहुंच गया था, जो हाल के वर्षों में सबसे अधिक मासिक बिक्री में से एक है। सामान्य तौर पर धनबाद में प्रतिमाह लगभग चार हजार वाहनों का निबंधन होता रहा है, लेकिन इस वर्ष यह आंकड़ा लगातार उससे ऊपर बना हुआ है। इस साल पांच महीने में ही 28 हजार से ज्यादा गाड़ियां जिले की सड़कों पर उतर चुकी हैं。

जीएसटी संशोधन से मिली छूट का फायदा

ऑटोमोबाइल कारोबारियों का मानना है कि बेहतर वित्तीय सुविधाएं, आसान ऋण उपलब्धता, निजी परिवहन की बढ़ती जरूरत और व्यावसायिक गतिविधियों के साथ-साथ जीएसटी संशोधन से मिली छूट के कारण वाहन खरीदने वालों की संख्या बढ़ी है। खासकर दोपहिया और छोटे चारपहिया वाहनों की मांग में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर भी बढ़ रहा रुझान

पारंपरिक ईंधन आधारित वाहनों के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति भी लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है। जिले में वर्ष 2026 के पहले पांच महीनों में करीब 2300 कॉमर्शियल और नन-कॉमर्शियल इलेक्ट्रिक वाहनों का निबंधन हुआ है। कुल वाहन बिक्री में इलेक्ट्रिक वाहनों की हिस्सेदारी 7.86 प्रतिशत रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई तकनीक वाले मॉडलों की उपलब्धता से आने वाले महीनों में इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग और बढ़ सकती है।

किस माह कितने वाहनों का रजिस्ट्रेशन

जनवरी 5396

फरवरी 5021

मार्च 5089

अप्रैल 6357

मई 5421

जून (पहला सप्ताह) 1077

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

धनबाद में इस वर्ष औसतन कितने वाहनों का निबंधन हो रहा है?
इस वर्ष धनबाद में हर माह औसतन पांच हजार से अधिक वाहनों का निबंधन हो रहा है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।