बिजली दर बढ़ने से घरेलू उपकरणों में बदलाव कर रहे लोग
बिजली दरों में वृद्धि के चलते लोग घरेलू उपकरणों में बदलाव कर रहे हैं। बीएलडीसी मोटर वाले उपकरणों की मांग बढ़ी है, जो कम बिजली खपत करते हैं। पंखे, टीवी, एसी और अन्य उपकरण अब बिजली बचाने के लिए खरीदे जा रहे हैं। इससे बिजली बिल में बढ़ोतरी का अनुमान है।

बिजली दर बढ़ने से घरेलू उपकरणों में लोग बदलाव कर रहे हैं। बाजारों में पंखा, टीवी और एसी आदि ऐसे उपकरण आ गए हैं, जिनमें बिजली की कम खपत हो रही है। ऐसे उपकरणों को लोग पसंद कर रहे है। खरीदारी करते समय लोग अब इसका विशेष ध्यान रख रहे हैं। ग्राहकों की मांग को देखते हुए बाजार में उसी अनुरूप का इलेक्ट्रॉनिक सामान उपलब्ध है। बिजली विभाग के सहायक अभियंता सुजीत कुमार का कहना है कि 400 यूनिट से अधिक खपत करने वाले उपभोक्ताओं को 7.40 रुपये प्रति यूनिट के दर से बिजली बिल भुगतान करना होगा। पूर्व में 6.85 रुपये प्रति यूनिट बिजली बिल लिया जा रहा था।
इससे औसतन घरों में लगभग 700-1000 रुपए तक बिजली बिल अधिक आने का अनुमान है।बीएलडीसी मोटर से संबंधित उपकरण की मांग बढ़ीबैंक मोड़ स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकानदार प्रेम कुमार का कहना है कि बाजार में बहुत ऐसे उपकरण आ गए हैं, जिनमें बिजली की कम खपत होती है। अधिकतर उपकरणों में बीएलडीसी मोटर लगाया गया। अभी अधिकतर घरों में जिन पंखों का उपयोग हो रहा है, उनमें काफी बिजली खपत होती है। एक पंखा चलने पर जितना बिजली बिल आ रहा है, उतना ही चार बीएलडीसी पंखे चलाने पर बिल आएगा। वाशिंग मशीन, फ्रीज, पंखा, एसी, इलेक्ट्रिक साइकिल, ई-स्कूटर, सीपीयू कूलिंग पंखे, कंप्यूटर सहित अन्य उपकरण भी अब बीएलडीसी मोटर वाले आ रहे हैं। हालांकि इसकी कीमत थोड़ी अधिक है। बावजूद बहुत तेजी से लोग इन्हें पसंद कर रहे हैं। इसके अलावा छोटे-छोटे उपकरण में सोलर प्लेट भी लगा है। गर्मी बढ़ते ही सोलर पंखा का मार्केट में डिमांड अच्छी-खासी है।बीएलडीसी मोटर क्या हैबीएलडीसी मोटर एक उच्च-दक्षता वाली इलेक्ट्रिक मोटर है, जो पारंपरिक मोटरों के विपरीत ब्रश का उपयोग नहीं करती है। यह इलेक्ट्रॉनिक कम्यूटेशन द्वारा चलते हैं, जिससे यह कम बिजली (50 प्रतिशत से अधिक बचत) खपत होती है, कम शोर करता है और लंबी आयु प्रदान करता है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


