बीसीसीएल से रोज औसतन एक लाख टन कोयला डिस्पैच

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ रही है, जिससे कोयले की मांग में भी तेजी आई है। बीसीसीएल में औसतन एक लाख टन से अधिक डिस्पैच हो रहा है। मई में बीसीसीएल का उत्पादन 2.20 मिलियन टन और डिस्पैच 2.62 मिलियन टन है। झारखंड के पावर प्लांटों में औसतन 20 दिन का कोयला स्टॉक है।

बीसीसीएल से रोज औसतन एक लाख टन कोयला डिस्पैच

धनबाद, विशेष संवाददाता। गर्मी के कारण देश में बिजली की मांग लगातार बढ़ रही है, जिसके चलते कोयले की मांग में भी तेजी है। इधर कुछ दिनों से बीसीसीएल में प्रतिदिन औसतन एक लाख टन से ज्यादा डिस्पैच हो रहा है। हालांकि पूरे मई महीने के आंकड़ों को देखें तो 30 मई तक बीसीसीएल में उत्पादन 2.20 मिलियन टन एवं डिस्पैच 2.62 मिलियन टन है। पूरे महीने का आधिकारिक आंकड़ा एक जून को जारी किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष के दो महीने में बीसीसीएल का उत्पादन 4.20 एवं डिस्पैच 4.90 मिलियन टन रहने का अनुमान है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि दुर्गम क्षेत्र या कम कोयला स्टॉक वाले पावर प्लांटों से कोल कंपनियों ने अपील की है कि कोयले का मुकम्मल स्टॉक है, इसलिए बिजली घर अपने अपने कोयले के स्टॉक को बढ़ा लें।

ऊर्जा संयंत्रों में कोयले का भंडार मानक स्तर का 70 प्रतिशत तक है। झारखंड के पावर प्लांटों के पास कोयले का स्टॉक औसतन 20 दिन का है। कुछ पावर प्लांट के पास 26 दिन का भी कोयला स्टॉक है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।