Dhanbad News: जिला परिषद बढ़ाएगी जनसुविधा और खुद की आय

हिन्दुस्तान, धनबाद
share

Dhanbad News: धनबाद में जिला परिषद की निष्क्रिय परिसंपत्तियों को पुनः उपयोग में लाने की पहल शुरू की गई है। शिलान्यास समारोह में अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि इन परिसंपत्तियों के जीर्णोद्धार से आय के नए स्रोत विकसित होंगे और क्षेत्र के विकास में मदद मिलेगी। संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दिया जा रहा है।

Dhanbad News: जिला परिषद बढ़ाएगी जनसुविधा और खुद की आय

Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद की लंबे समय से निष्क्रिय पड़ी परिसंपत्तियों को अब दोबारा उपयोग में लाने की पहल शुरू की गई है। पंचायती राज विभाग निधि से निरीक्षण भवन के जीर्णोद्धार का शिलान्यास सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह ने किया। इसके साथ ही जिला परिषद की अन्य ऐसी परिसंपत्तियों को भी चिह्नित कर उनके जीर्णोद्धार और बेहतर उपयोग की दिशा में काम करने पर जोर दिया जा रहा है। शिलान्यास के दौरान अध्यक्ष शारदा सिंह ने कहा कि लंबे समय से उपयोग से बाहर पड़ी जिला परिषद की परिसंपत्तियों को व्यवस्थित कर जनोपयोगी बनाया जाएगा। इसके लिए भवनों के जीर्णोद्धार के साथ-साथ रख-रखाव और सौंदर्यीकरण पर भी ध्यान दिया जाएगा।

उद्देश्य है कि उपलब्ध संसाधन का अधिकतम उपयोग हो और आमलोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।उन्होंने कहा कि निष्क्रिय परिसंपत्तियों को उपयोग में लाने से जिला परिषद की आय के नए स्रोत भी विकसित होंगे। इन परिसंपत्तियों से प्राप्त राजस्व को क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों में खर्च करने की योजना है। जिला परिषद की संपत्तियों को सुदृढ़ कर उन्हें लंबे समय तक उपयोगी बनाए रखने पर भी जोर दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: जिला परिषद बढ़ाएगी जनसुविधा और खुद की आय