आवास खाली करने के दबाव से रिटायर कर्मी को हृदयाघात
जियलगोरा में सेवानिवृत्त सर्वेयर पी के घोष के आवास को दो कर्मियों को आवंटित करने के मामले ने तूल पकड़ा। प्रबंधन की लापरवाही के कारण पीके घोष पर मानसिक दबाव बढ़ा, जिससे उन्हें हार्ट अटैक आया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और पत्नी ने प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

जियलगोरा में कोलियरी प्रबंधन की ओर से सेवानिवृत्त सर्वेयर पी के घोष का आवास को दो कर्मियों को आवंटन करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। प्रबंधन की चूक बोले या फिर लापरवाही के कारण सेवानिवृत्त कर्मी की जान पर बन आई है। पी के घोष के आवास को दो कर्मियों द्वारा अपने समर्थकों के साथ शनिवार को लगातार खाली करने का दबाव बनाए जाने लगा। इससे पीके घोष पर मानसिक दबाव पड़ने से हार्ट अटैक आ गया है। उनके परिजनों ने तत्काल जियलगोरा अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया। जहां से चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया है।
पीके घोष की पत्नी ने मामले को लेकर जोड़ापोखर थाना में शिकायत कर कोलियरी प्रबंधन और दो कर्मियों को घटना के लिए दोषी ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


