ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादझरिया की समस्या को लेकर संघर्ष करने का संकल्प

झरिया की समस्या को लेकर संघर्ष करने का संकल्प

कोयलांचल नागरिक मंच का चौथा स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भागा रोड झरिया स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर...

झरिया की समस्या को लेकर संघर्ष करने का संकल्प
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSun, 23 Jan 2022 02:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झरिया वरीय संवाददाता

कोयलांचल नागरिक मंच का चौथा स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भागा रोड झरिया स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद चार नंबर स्थित मंच के कार्यालय में भी नेता जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि कर नमन किया गया। इस मौके पर मंच के सदस्यों ने झरिया की हर समस्या के लिए हर तरह का संघर्ष करने का संकल्प लिया। मौके पर देवी साव, शिवचरण शर्मा, अरुण साव, शैलेश सिंह, अमित कुमार साहू उर्फ दीपू, महेश त्यागी, सत्यनारायण भोजगढ़िया, श्रीकांत अंबष्ट, अशोक प्रसाद वर्णवाल, मनोज साहू, फातिमा खातून, राजेश श्रीवास्तव, नवीन केसरी, शैलेंद्र सिंह, नंदकिशोर सिंह आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें