शहर में होली तक मिलेगी पर्याप्त बिजली

Mar 02, 2026 01:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

जिलेवासियों को होली तक पर्याप्त बिजली मिलेगी। मेंटेनेंस कार्य और केबल वर्क बंद रहेंगे। खराबी होने पर तुरंत मरम्मत की जाएगी। ट्रांसफॉर्मर और उपकरणों की व्यवस्था की गई है। लोड अधिक वाले क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाकर समस्या को कम किया जा रहा है। विभाग ने कर्मचारियों को विशेष ड्यूटी पर लगाया है।

शहर में होली तक मिलेगी पर्याप्त बिजली

जिलेवासियों को होली तक पर्याप्त बिजली मिलेगी। इससे लोगों को राहत होगी। मेंटेनेंस कार्य एवं केबल वर्क इस दौरान बंद रहेंगे। इसके अलावा बिजली उपकरण एवं ट्रांसफॉर्मर में किसी प्रकार की खराबी आने पर अधिक देर तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि विभाग ने ट्रॉली ट्रांसफॉर्मर अतिरिक्त रूप से जगह-जगह रखे हैं। बता दें कि विभाग द्वारा हर दिन विभिन्न क्षेत्र में नंगा तार हटाकर कवर तार लगाया जा रहा एवं मेंटेनेंस कार्य भी जारी है। इसके लिए छह-सात घंटे तक बिजली कटौती की जा रही है। इससे लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा जिस क्षेत्र में लोड अधिक है, वैसे क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर लगाकर लोड कम किया जा रहा है।

इससे आनेवाली गर्मी में लोगों को बेहतर बिजली मिलेगी। विभाग के अधीक्षण अभियंता एसके कश्यप का कहना है कि जिलेवासियों को होली तक बेहतर बिजली मिलेगी। मेंटेनेंस कार्य फिलहाल बंद किया गया है। किसी प्रकार की खराबी आने पर जल्द मरम्मत कर कर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाएगी। इसे लेकर कर्मचारियों को विशेष रूप से ड्यूटी लगाई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।