Dhanbad News: कल्याण बस्ती में घरों व जमीन दरार से लोगों में आक्रोश
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: झरिया में कामिनी कल्याण बस्ती में भू-धंसान के चलते घरों में दरारें आई हैं, जिससे लोगों में डर और आक्रोश बढ़ गया है। शनिवार को तेज आवाज़ के साथ यह घटना हुई। सोमवार को बीसीसीएल अधिकारियों पर स्थानीय निवासियों ने गुस्सा उतारा, उनके साथ उचित मुआवजे और सुरक्षा की मांग की।

Dhanbad News: झरिया। झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग के समीप स्थित कामिनी कल्याण बस्ती में घरों और जमीन पर दरार आने की घटना के बाद से यहां के लोगों में काफी दहशत और प्रबंधन के प्रति आक्रोश है। यहां पर शनिवार को तेज आवाज के साथ भू-धंसान हुई थी। इसमें एक दर्जन घरों में दरार आई है। रविवार को भी लोगों ने यहां पर जांच करने पहुंचे बीसीसीएल अधिकारियों पर अपना आक्रोश निकाला। डर से सभी अधिकारी वापस चले गए। लोगों का कहना है कि वे लोग रैयती हैं। प्रबंधन उनकी बस्ती को सुरक्षित करें। लोगों को उचित मुआवजा और नियोजन दे।उसके बाद ही यहां से हटेंगे।
कोई भी कहीं दूसरे जगह शिफ्ट नहीं करेगा। हैवी ब्लास्टिंग से घरों में कंपन और दरार आई है।


