सुदामडीह में 24 को होगी धार्मिक संस्कार ज्ञान प्रतियोगिता
आदर्श क्लब के द्वारा 24 जनवरी को सुदामडीह रिवर साइड शिव मंदिर में सरस्वती पूजा के अवसर पर धार्मिक संस्कार ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा रामायण और महाभारत पर आधारित होगी, जिसमें कक्षा 2 से 10 तक के बच्चे भाग ले सकते हैं। पुरस्कार राशि 21000, 11000 और 5500 रुपये के रूप में दी जाएगी।

चासनाला, प्रतिनिधि। आदर्श क्लब के सौजन्य से सरस्वती पूजा के अवसर पर 24 जनवरी को सुदामडीह रिवर साइड शिव मंदिर परिसर में धार्मिक संस्कार ज्ञान प्रतियोगिता होगी। इसे लेकर सुदामडीह रिवर साइड स्थित विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यालय परिसर में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल विभाग सह मंत्री सोनू गिरी ने कहा कि रामायण व महाभारत पर आधारित परीक्षा बच्चों से ली जाएगी। नि:शुल्क होने वाली इस परीक्षा में कक्षा दो से 10 तक के सभी बच्चे हिस्सा ले सकते हैं। परीक्षा दोपहर दो बजे से परीक्षा प्रारंभ होगी। इसमें बहुवैकल्पिक प्रश्न होंगे। सभी बच्चों को अपने स्कूल की आईडी कार्ड लाना अनिवार्य है।
इसमें प्रथम पुरस्कार 21000 रुपए, द्वितीय पुरस्कार 11000 रुपए, तृतीय पुरस्कार 5500 दिया जाएगा। बाकी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया जाएगा। मौके पर विश्व हिंदू परिषद महामंत्री के आनंद कुमार, रणवीर बाउरी, राहुल दास, नीरज कुमार, प्रभु महतो, सुग्रीव कुमार, निमाई रजक, सौरभ महतो, दीपक कुमार, राम कुमार, गौतम कुमार, साधन कुमार आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


