शहर के 50 हजार लोगों को मिलेगी बिजली संकट से राहत
शहर के 50 हजार से अधिक लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी। हीरापुर सब स्टेशन का लोड घटाकर एक नया फीडर निकाला गया है, जिससे हाउसिंग कॉलोनी, जय प्रकाश नगर और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति में सुधार होगा। नई व्यवस्था से बिजली कट और लो वोल्टेज की समस्याओं का समाधान होगा।

शहर के 50 हजार से अधिक लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी। खासकर पावर कट व लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। हीरापुर सब स्टेशन का लोड घटाकर एक नया फीडर निकाला गया। नए फीडर को हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन से जोड़ दिया गया है। इससे हीरापुर सब स्टेशन का लोड कम हो गया है। नई व्यवस्था हीरापुर, पुलिस लाइन, भिस्तीपाड़ा, चिरागोड़ा, प्रोफेसर कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, पार्क मार्केट, सीएमपीएफ कॉलोनी सहित आसपास क्षेत्रों के लोगों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन से सिर्फ हाउसिंग कॉलोनी व जय प्रकाश नगर में बिजली आपूर्ति की जा रही थी।
हीरापुर सब स्टेशन पर लोड काफी अधिक था। इससे अक्सर बिजली संकट उत्पन्न हो रही थी। फ्यूज ज्यादा उड़ रहा था। एक फेज बिजली चली जा रही थी। इसके अलावा अन्य खराबी भी उत्पन्न हो रही थी। इसे देखते हटिया नाम का एक अलग फीडर निकालते हुए हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन से कनेक्शन जोड़ा गया, जिससे दोनों क्षेत्रों के लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी।इन क्षेत्रों को मिलेगी अच्छी बिजलीहाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन से हाउसिंग कॉलोनी, आधा जय प्रकाश नगर, पार्क मार्केट, पुलिस लाइन सीएमपीएफ कॉलोनी, जगजीवन नगर सहित आसपास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाएगी। वहीं हीरापुर सब स्टेशन से हीरापुर, भिस्तीपाड़ा, माडा कॉलोनी, डीएस कॉलोनी, चिरागोड़ा, प्रोफेसर कॉलोनी सहित आसपास क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाएगी। बता दें कि हाउसिंग कॉलोनी व जयप्रकाश नगर को छोड़कर बाकी सभी क्षेत्र में हीरापुर सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जा रही थी।हीरापुर सब स्टेशन का लोड कम किया गया। नया फीडर निकाल कर हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन से कनेक्शन जोड़ा गया है। इससे खराबी कम आएगी। दोनों क्षेत्रों में बिजली संकट से राहत मिलेगी।-ऋषि सागर श्रीवास्तव, सहायक अभियंता
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


