ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादरेडक्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंदों में बांटे अनाज

रेडक्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंदों में बांटे अनाज

रेडक्रॉस सोसायटी ने 103 जरूरतमंदों के बीच अनाज बांटे। रेडक्रॉस के संयुक्त सचिव जीतेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कोई भी गरीब भूखा न सोये कार्यक्रम के तहत गुरुवार को लगातार 59वें दिन टीम ने केंदुआ, मनईटांड़...

रेडक्रॉस सोसायटी ने जरूरतमंदों में बांटे अनाज
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 29 May 2020 02:48 AM
ऐप पर पढ़ें

रेडक्रॉस सोसायटी ने 103 जरूरतमंदों के बीच अनाज बांटे। रेडक्रॉस के संयुक्त सचिव जीतेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कोई भी गरीब भूखा न सोये कार्यक्रम के तहत गुरुवार को लगातार 59वें दिन टीम ने केंदुआ, मनईटांड़ , बरमसिया, विशुनपुर, करमाटांड़, तोपचांची प्रखंड के लक्ष्मीपुर गांव एवं जनसंवाद के सभी शिकायतकर्ता सहित कुल 103 लोगों को अनाज वितरण किया गया। एसडीओ सह रेडक्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष राज महेश्वरम ने भी अनाज बांटे। इस अवसर पर रेडक्रॉस के सचिव कौशलेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव जितेंद्र अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आरएन सिन्हा, विशिष्ट कार्यकारिणी सदस्य आशीष अग्रवाल, धनेश्वर महतो, श्रीकांत अग्रवाल, संजय सरावगी सहित केंदुआ के सामाजिक कार्यकर्ता वीरेन्द्र चौरसिया, कुणाल गोस्वामी, संजय वर्मा, प्रिंस साव मुख्य रूप से उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें