रेडक्रॉस का फूड बैंक शुरू हुआ
रेडक्रॉस सोसाइटी में मंगलवार से फूड बैंक ने काम करना शुरू कर दिया। यहां से खाद्यन्न औऱ चूड़ा-गुड़ का वितरण भी शुरू हो गया है। रेडक्रॉस को सामाजिक संगठनों, चैंबर, विधायक तथा आमलोगों का सहयोग भी मिलना...

रेडक्रॉस सोसाइटी में मंगलवार से फूड बैंक ने काम करना शुरू कर दिया। यहां से खाद्यन्न औऱ चूड़ा-गुड़ का वितरण भी शुरू हो गया है। रेडक्रॉस को सामाजिक संगठनों, चैंबर, विधायक तथा आमलोगों का सहयोग भी मिलना शुरू हो गया है। एसडीओ राज महेश्वरम ने खाद्यान्न और फूड पैकेट का वितरण रेडक्रॉस से कराने की अपील की है।
मंगलवार को धनबाद के विधायक राज सिन्हा, सामाजिक संस्थाओं एवं चैंबर ऑफ कॉमर्स की ओर से 200 पैकेट खाद्यान्न उपलब्ध कराया गया। मौके पर रेडक्रॉस सोसायटी धनबाद के उपाध्यक्ष सह एसडीओ राज महेश्वरम, सचिव कौशलेन्द्र कुमार, संयुक्त सचिव जितेन्द्र अग्रवाल, दिलीप सिन्हा, आशीष अग्रवाल, अशोक गुप्ता, जीएस बग्गा, कृष्णानन्द सिन्हा, जिला चेम्बर के अध्यक्ष चेतन गोयनका, राजेश गुप्ता, कृषि बाजार चैंबर के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, गुलाब सिंह कुशवाहा, विकास कंधवे एवं बैंक मोड़ चैंबर के लोकेश अग्रवाल उपस्थित थे।
कहां-कहां से मिली सहायता
कृषि बाजार चैंबर : 500 केजी चावल, 90 केजी दाल, 300 केजी आटा, 50 केजी नमक, 50 केजी आलू, 13 लीटर तेल, 50 केजी गुड़ तथा 60 पैकेट माचिस
विधायक राज सिन्हा : 200 केजी चावल। जिला चैंबर ऑफ कॉमर्स के राजेश गुप्ता ने 25 किलो चूड़ा तथा 100 पैकेट चूड़ा-गुड़।
ह्यूमैनिटी हेल्पिंग हैंड : पांच किलो चूड़ा। आनंद मंगल सोशल ऑर्गेनाइजेशन : 10 पैकेट चावल। बैंक मोड़ चैंबर के लोकेश अग्रवाल : 100 पैकेट चूड़ा-गुड़
बनियाहीर के कुष्ठ ग्राम में किया खाद्यान्न का वितरण
मंगलवार की शाम को बनियाहीर के वार्ड संख्या 37 के कुष्ठ ग्राम में रेडक्रॉस के संयुक्त सचिव जितेन्द्र अग्रवाल के नेतृत्व में गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच खाद्यान्न का वितरण किया गया। इसमें रेडक्रॉस के आशीष अग्रवाल, अशोक गुप्ता, कृष्णानंद सिन्हा, डॉ अशोक शर्मा एवं उमेश राणा का सराहनीय योगदान रहा।
