बिजली की मांग में रिकॉर्ड वृद्धि के बावजूद कोयले की कमी नहीं

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

भीषण गर्मी में बिजली की रिकॉर्ड मांग के बीच, कोल इंडिया ने अपनी सहायक कंपनियों को ज्यादा-से-ज्यादा कोयला डिस्पैच का निर्देश दिया है। कोयला स्टॉक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार अभी भी 19 दिनों का कोयला स्टॉक है।

बिजली की मांग में रिकॉर्ड वृद्धि के बावजूद कोयले की कमी नहीं

धनबाद, विशेष संवाददाता। भीषण गर्मी में देश में बिजली की रिकॉर्ड मांग को देखते हुए कोल इंडिया ने अपनी अनुषंगी कंपनियों को ज्यादा-से-ज्यादा कोयला डिस्पैच का निर्देश दिया है। हालांकि बिजली की बढ़ती मांग के बावजूद कोयला आधारित पावर प्लांटों के पास 19 दिनों का औसत स्टॉक है।

कोल इंडिया के निर्देश

कोल इंडिया के वरिष्ठ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोल इंडिया ने अपनी सहायक कंपनियों को बिजली संयंत्रों को कोयले की आपूर्ति बढ़ाने को कहा है, ताकि भीषण गर्मी में देश में बिजली संकट न हो।

कोयला स्टॉक की स्थिति

कोयला स्टॉक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में लगभग 168 मिलियन टन कोयला स्टॉक है। बिजली की रिकॉर्ड मांग 270.8 गीगावाट तक पहुंचने के बावजूद आपूर्ति की कमी की संभावना नहीं है।

पावर प्लांटों की स्थिति

तापीय ऊर्जा संयंत्रों में लगभग 47.6 मिलियन टन कोयला मौजूद है, जबकि कोयला खदानों में 113.5 मिलियन टन कोयला है। पावर प्लांटों में आमतौर पर 22 से 24 दिन का कोयला स्टॉक को आदर्श माना जाता है।

कोयला स्टॉक की मांग

एक्सपर्ट बताते हैं कि मौजूदा स्थिति में 19 दिनों का कोयला स्टॉक संतोषजनक है। देश में लगभग 190 कोयला आधारित पावर प्लांटों में 20 पावर प्लांटों के पास कोयले की कमी है, शेष बेहतर स्थिति में हैं।

बीसीसीएल का कोयला डिस्पैच

यूपी-हरियाणा तक जा रहा बीसीसीएल का कोयला: बिजली की मांग बढ़ने के कारण बीसीसीएल से भी लगातार कोयले की मांग हो रही है। बीसीसीएल पिछले कुछ दिनों से प्रतिदिन एक लाख टन कोयले का डिस्पैच कर रहा है। एनटीपीसी, डीवीसी के साथ-साथ यूपी-हरियाणा के पावर प्लांटों से बीसीसीएल के कोयले की डिमांड है। रोशनी स्टील एवं जेएसडब्ल्यू ने भी बीसीसीएल से कोयले की मांग की है। ये दोनों बीसीसीएल के नए कंज्यूमर हैं।

<h2>प्रश्नोत्तरी</h2>

कितने दिनों का कोयला स्टॉक कहा गया है कि पावर प्लांटों के लिए आदर्श है?
पावर प्लांटों में आमतौर पर 22 से 24 दिन का कोयला स्टॉक को आदर्श माना जाता है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।