एसवीएस में मनाई गई रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती
स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा में रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों ने उनकी जीवनी और साहित्यिक योगदान पर आधारित भाषण, कविता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के निदेशक और प्राचार्य ने टैगोर के साहित्य को भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर बताया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा तमन्ना परवीन ने किया।

स्वामी विवेकानंद स्कूल चिरकुंडा में शुक्रवार को कवि, साहित्यकार व नोबेल पुरस्कार विजेता रवीन्द्रनाथ टैगोर की जयंती की मनाई गई। स्कूल के निदेशक विवेक कुमार सिंह, प्राचार्य संजीव कुमार साव, उप प्राचार्या स्वागता बनर्जी सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं व विद्यार्थी मौजूद थे। बच्चों ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के जीवनी व साहित्यिक योगदान पर आधारित भाषण, कविता, गीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विद्यालय के निदेशक विवेक कुमार सिंह व प्राचार्य संजीव कुमार साव ने कहा कि रवीन्द्रनाथ टैगोर का साहित्य भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है। कार्यक्रम का संचालन छात्रा तमन्ना परवीन ने किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


