ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादरणविजय के घर पहुंचे रवींद्र पांडेय, सियासी हलके में चर्चा

रणविजय के घर पहुंचे रवींद्र पांडेय, सियासी हलके में चर्चा

गिरिडीह के भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के घर पहुंचे। भाजपाई और कांग्रेसी के बीच मिलन की सियासी हलके में चर्चा है। कई सवाल भी उठ रहे...

रणविजय के घर पहुंचे रवींद्र पांडेय, सियासी हलके में चर्चा
हिन्दुस्तान टीम,धनबादThu, 15 Nov 2018 01:06 AM
ऐप पर पढ़ें

गिरिडीह के भाजपा सांसद रवींद्र पांडेय कांग्रेस नेता रणविजय सिंह के घर पहुंचे। भाजपाई और कांग्रेसी के बीच मिलन की सियासी हलके में चर्चा है। कई सवाल भी उठ रहे हैं। कुछ भाजपाई इस भेंट को सियासी नजरिए से देख रहे हैं। वहीं सांसद के एक करीबी ने कहा कि छठ पर प्रसाद ग्रहण करने के लिए आमंत्रण मिला था, इसलिए सांसद गए। पूरे मामले पर सांसद रवींद्र पांडेय से बात की गई, तो उन्होंने प्रतिक्रिया देने से इनकार कर दिया। कहा कि कुछ शुभचितंक हैं, जिन्हें हर जगह राजनीति दिखती है। वहीं जब कांग्रेस नेता रणविजय सिंह से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि लंबे समय से पारिवारिक मित्रता है। खरना के दिन छठ का प्रसाद ग्रहण करने के लिए पांडेयजी आए। वे हमलोग के सांसद हैं। बाघमारा विधानसभा क्षेत्र गिरिडीह में आता है। हमेशा भेंट-मुलाकात होती है। सियासी हलके में चर्चा है कि सांसद रवींद्र पांडेय और बाघमारा के विधायक ढुलू महतो के बीच संबंधों में खटास है। दोनों के बीच अभी हाल में जमकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चला था। ढुलू महतो ने कुछ समय से गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में सक्रियता बढ़ा दी है। संभव है रवींद्र पांडेय भी ढुलू विरोधियों से संपर्क बढ़ा सियासी दबाव की रणनीति पर काम कर रहे हों। भेंट-मुलाकात की सियासत के केंद्र में गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र और बाघमारा विधानसभा क्षेत्र है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें