ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादरवींद्र और पीएन ने ढुलू पर केस कराया अब सरकार को कोस रहे : मंत्री

रवींद्र और पीएन ने ढुलू पर केस कराया अब सरकार को कोस रहे : मंत्री

राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...

राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...
1/ 5राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...
राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...
2/ 5राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...
राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...
3/ 5राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...
राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...
4/ 5राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...
राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...
5/ 5राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना...
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 26 Feb 2020 02:33 AM
ऐप पर पढ़ें

राज्य के शिक्षामंत्री सह डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने ढुलू महतो प्रकरण पर धनबाद सांसद पीएन सिंह और गिरिडीह के पूर्व सांसद रवींद्र पांडेय पर निशाना साधा। मंत्री ने कहा कि ढुलू महतो पर जो मुकदमे चल रहे हैं, वह इन्हीं दोनों नेताओं ने करवाया। अब हेमंत सोरेन की सरकार में जब कानून अपना काम कर रहा है, तो भाजपा के नेता झामुमो पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं।

मंगलवार को गोधर में झामुमो नेता नेपाल रवानी के शहादत दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने शिक्षामंत्री धनबाद पहुंचे थे। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने सवाल दागा कि क्या ढुलू महतो पर झामुमो केस करवा रहा है। जितने भी केस हुए वह पुरानी सरकार में हुए। यह सभी जानते हैं कि ढुलू पर केस कराने के पीछे पीएन सिंह और रवींद्र पांडेय जैसे भाजपा नेता हैं। उन्होंने भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए कहा, उल्टा चोर-कोतवाल को डांटे। मंत्री ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है। ढुलू की पत्नी के आरोप के आरोपों पर कहा कि वह महिला के आरोप का जवाब नहीं देते।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मथुरा महतो ने कहा कि झामुमो सरकार में आंदोलनकारियों को सम्मान मिलेगा। सरकार ने इस दिशा में काम करना शुरू किया है। कार्यक्रम में व्यवसायी प्रकोष्ठ के केंद्रीय अध्यक्ष अमितेश सहाय, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, मदन महतो, देबू महतो समेत अन्य मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत से पहले नेपाल रवानी की पत्नी सावित्री देवी, पुत्र अजय रवानी और बिट्टू रवानी ने उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण किया। भाजपा नेता नीलकंठ रवानी, राजीव रंजन रवानी, विक्की पंडित ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

नेपाल रवानी के आदर्शों को अपनाएं : शिबू

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन ने कहा कि नेपाल रवानी ने हमेशा ही गलत चीजों का विरोध किया। आज वह हमारे बीच नहीं हैं। उनकी कमी हमेशा खलेगी। उनके बताए रास्तों पर आज चलने की जरूरत है। इससे पूर्व शिबू सोरेन नेपाल रवानी के घर जाकर उनके परिजनों से मिले।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें