ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादराष्ट्रीय प्रतियोगिता में रवि, रिशिका व श्रेया ने मारी बाजी

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रवि, रिशिका व श्रेया ने मारी बाजी

इसरो साइबरस्पेस प्रतियोगिता 2020 में धनबाद के तीन छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में धनबाद के तीन...

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रवि, रिशिका व श्रेया ने मारी बाजी
हिन्दुस्तान टीम,धनबादSat, 26 Sep 2020 03:36 AM
ऐप पर पढ़ें

इसरो साइबरस्पेस प्रतियोगिता 2020 में धनबाद के तीन छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन किया है। 11वीं व 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में धनबाद के तीन छात्रों प्रथम स्थान स्थान पर काबिज हुए हैं। प्रतियोगिता का आयोजन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की ओर से किया गया था। शुक्रवार को जारी रिजल्ट में धनबाद के रवि बनर्जी किड्स गार्डन स्कूल झरिया धनबाद, रिशिका सिंह संत जेवियर इंटरनेशनल स्कूल धनबाद व श्रेया केन्द्रीय विद्यालय नंबर एक विनोद नगर ने सफलता पाई है। प्राचार्य डॉ शोभा सिन्हा, उप प्राचार्य अभय कुमार वर्मा, प्राचार्य बी जगदीश राव, प्राचार्य रविप्रकाश तिवारी व केन्द्रीय विद्यालय के शिक्षकों व कर्मियों ने बधाई दी है। जानकारों का कहना है कि उक्त प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों के 13 छात्र-छात्राओं ने सफलता पाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें