मारवाड़ी युवा मंच ने करायी रंगोली प्रतियोगिता
झरिया में दीपावली के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 88 प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भगवान श्रीकृष्ण, गणेश और शिव की झलकियाँ शामिल थीं।...

झरिया, प्रतिनिधि दीपावली पर मारवाड़ी युवा मंच -झरिया शाखा की ओर से रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कुल 88 प्रविष्टियां प्राप्त हुई। प्रतियोगिता में भगवान श्रीकृष्ण, गणेश और भगवान शिव की मनमोहक झलकियों से सजी रंगोलियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतिभागियों ने प्राकृतिक रंगों, फूलों, दीयों और अन्य सृजनात्मक सामग्रियों का प्रयोग कर अपनी कला को निखारा। सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया। जिसमें प्रथम सिद्धि मित्तल - धनबाद, द्वितीय रश्मि अग्रवाल - चास, तृतीय आकांक्षा बाजोरिया - झरिया रही। मंच अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने कहा कि युवाओं की रचनात्मकता और संस्कृति के प्रति लगाव ही समाज की वास्तविक शक्ति है।
रंगोलियों में झलक रही श्रद्धा और सृजनशीलता, भगवान श्रीकृष्ण, गणेश और शिव की प्रेरणादायक झलकियाँ देखकर यह अनुभव होता है कि हमारी परंपराएँ आज भी युवाओं के हृदय में जीवंत हैं। कार्यक्रम संयोजक गौतम ने सभी प्रतिभागियों, निर्णायक एवं अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मकता, एकता और सांस्कृतिक चेतना को सशक्त करते हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




