ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादरणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक ग्रीन एरिया बनाएगा निगम

रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक ग्रीन एरिया बनाएगा निगम

रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक नगर निगम की ओर से ग्रीन एरिया बनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को निगम के चीफ इंजीनियर एसके सिन्हा रणधीर वर्मा चौक से लेकर सिटी सेंटर तक की सड़क का निरीक्षण...

रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक ग्रीन एरिया बनाएगा निगम
हिन्दुस्तान टीम,धनबादFri, 22 Dec 2017 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर तक नगर निगम की ओर से ग्रीन एरिया बनाया जाएगा। इसके लिए शुक्रवार को निगम के चीफ इंजीनियर एसके सिन्हा रणधीर वर्मा चौक से लेकर सिटी सेंटर तक की सड़क का निरीक्षण किया।

चीफ इंजीनियर ने बताया कि सड़क के किनारे बहुत खाली जगह पड़ी हुई है। इसी जगह को ग्रीन एरिया के रूप में डेवलप किया जाएगा। लुबी सर्कुलर रोड की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया जा रहा है। जल्द ही इसका टेंडर कराया जाएगा। चीफ इंजीनियर ने बताया कि कई जगहों पर अतिक्रमण किया गया है। उसे भी हटाया जाएगा। फिर वहां भी ग्रीन एरिया बनाया जाएगा। कहा कि रणधीर वर्मा चौक का भी सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें