सड़कों पर घूम रहे आवारा मवेशी भेजे जाएंगे चाकुलिया
धनबाद में सांडों के आतंक से लोग परेशान हैं। हीरापुर हटिया और झरिया बाजार में सांडों के हमले से तीन लोगों की जान जा चुकी है। नगर निगम आवारा मवेशियों को चाकुलिया गोशाला में रखने की योजना बना रहा है। वेटरनरी ऑफिसर की अगुवाई में टीम गोशाला का निरीक्षण करेगी।

धनबाद में सांड के आतंक से सभी लोग सहमे हुए हैं। हीरापुर हटिया हो या फिर झरिया का बाजार, हर जगह इन सांड-गायों के आतंक से लोग परेशान हैं। धनबाद में सांड के हमले से अबतक तीन लोगों की जान जा चुकी है। धनबाद नगर निगम अब इन आवारा मवेशियों को पकड़ कर पूर्वी सिंहभूम की चाकुलिया गोशाला में रखने की तैयारी कर रहा है। नगर आयुक्त आशीष गंगवार की इस पहल को मेयर संजीव सिंह ने भी अपनी सहमति दे दी है। शहर में आवारा मवेशियों की वजह से हर दूसरे-तीसरे दिन दुर्घटनाएं होती हैं। धनबाद नगर निगम इसे लेकर पिछले तीन-चार साल से प्रयासरत है लेकिन कोई ठोस इंतजाम नहीं निकल पाया है।
अब नगर आयुक्त ने पूर्वी सिंहभूम में चलने वाली सबसे बड़ी गोशाला से संपर्क किया है। यहां शहर में घूमने वाले गोवंश को रखने की तैयारी है। ध्यान फाउंडेशन संस्था की ओर से चाकुलिया एरोड्रम परिसर में संचालित गोशाला गौ सेवा कुंज में वर्तमान में 7453 मवेशी हैं, जिनमें 99 फ़ीसदी नंदी यानी बैल हैं। बाकी एक फ़ीसदी में गाय, भैंस एवं ऊंट शामिल हैं।-----वेटरनी ऑफिसर की नेतृत्व में चाकुलिया जाएगी निगम की टीमनगर आयुक्त के निर्देश पर धनबाद नगर निगम की वेटनरी ऑफिसर के नेतृत्व में एक टीम चाकुलिया जाकर गोशाला का निरीक्षण करेगी। टीम की रिपोर्ट के आधार पर नगर आयुक्त आगे तय करेंगे कि धनबाद की सड़कों पर घूम रहे मवेशियों को किस दिन से चाकुलिया भेजा जाएगा। इसमें आने वाले खर्चे को लेकर भी जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।-----------धनबाद में सांड के हमले से मौत और घायलों की सूची02 दिसंबर 2022 : तेलीपाड़ा में सांड के हमले से एक बुजुर्ग की मौत31 जुलाई 2023 : जोड़ाफाटक में सांड के हमले से महिला हेमलता देवी हुई थी घायल23 जुलाई 2025 : सांड के हमले से भिस्तीपाड़ा निवासी सेवानिवृत्त रेलकर्मी बाबू बनर्जी की मौत हो गई।
लेखक के बारे में
Gangesh Gunjanशॉर्ट बायो पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
गंगेश गुंजन मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। जिनके पास पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में बतौर प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर काम कर रहे हैं। इन्होंने शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी खबरें, स्पोर्ट्स, फैशन-युवा और झारखंड की स्थानीय राजनीति की खबरों में अपनी मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर
गंगेश गुंजन ने अपने कैरियर की शुरुआत 2002 से दैनिक जागरण अखबार से की। प्रिंट मीडिया और रिपोर्टिंग की बारीकियों को वहां से सीखा। 2009 में हिन्दुस्तान अखबार से जुड़कर अपने कैरियर को आगे बढ़ाया। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान में प्रिंसिपल कॉरेस्पोंडेंट के पद पर काम करते हुए सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर, जिला प्रशासन, स्पोर्ट्स और झारखंड के क्षेत्रीय राजनीतिक दलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और रिपोर्टिंग
बैचलर इन आर्टस (अर्थशास्त्र) और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट रहने की वजह से पत्रकारिता के क्षेत्र में बड़ी बीटों पर बेहतर काम करने में सहायता मिली। ऑफ बीट, स्पोर्ट्स, फिल्म-म्यूजिक के क्षेत्र में कमांड होने का लाभ अखबार को मिल रहा है। सिटी इंफ्रास्ट्रक्चर की खबरें राज्य स्तर पर प्रकाशित हुई है।
पत्रकारिता का विजन
गंगेश का मानना है कि पत्रकारिता का मूल, फील्ड रिपोर्टिंग से है। लोगों के आम जीवन में हो रही परेशानियों की खबरें आज भी सबसे अधिक पढ़ी जाती है। इन्होंने झारखंड के कई सेलिब्रेटी एमएस धोनी, बॉलीवुड एक्टर जीशान कादरी का इंटरव्यू किया है। युवा और महिलाओं पर आधारित खबरें को प्रमुखता देना उनके विजन में शामिल है।
विशेषज्ञता
- ग्राउंड रिपोर्टिंग
- ऑफबीट खबरें
- स्पोर्ट्स और फिल्में
- झारखंड की आदिवासी मूलवासी की खबरें
- सेलिब्रेटिज का इंटरव्यू
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


